फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ कारोबारी से तीन लाख लूटे

Sat, 27 Feb 2016 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना प्रेमनगर इलाके के मारवाड़ी गंज में सरेशाम बाइक सवार लुटेरा गुड़ कारोबारी की कनपटी पर तमंचा रखकर तीन लाख रुपये रखा थैला लूटकर ले गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता लगा कि लुटेरा अकेला मुंह खोलकर आया था। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे की तस्वीर धुंधली दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

मारवाड़ी गंज में शिव रतन वियानी की कोठी में मैनगेट के सामने के कमरे में गुड़ और राब के कारोबारी सुमेरमल जैन का ऑफिस है। उनके बेटे शिवराज जैन एलआईसी के एजेंट हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे मोटर साइकिल पर सवार एक  लुटेरा आया। उसने पहले शिवरतन वियानी के घर की घंटी बजाई। ऊपर से शिवरतन की पत्नी ने झांककर देखा तो अंजान व्यक्ति देखकर दरवाजा नहीं खोला।  इसी बीच लुटेरा सुमेरमल जैन के ऑफिस में घुस गया। उनसे अंदर जाते ही सुमेरमल जैन की कनपटी पर तमंचा रख दिया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। कनपटी पर तमंचा लगते ही समेरलाल जैन घबरा गए। लुटेरा इसी का फायदा उठाकर आफिस के अंदर रखा तीन लाख रुपये से भरा थैला लेकर निकल गया। मकान मालिक का बेटा संदीप वियानी कोठी के बाहर खड़े होकर अपने परिचित से बात कर रहा थे। उन्होंने अंदर आकर देखा तो सुमेरलाल जैन को पसीना आ रहा था। हालचाल लेने पर वह इतनी दहशत में थे कि बात तक नहीं कर पा रहे थे। संदीप को उन्होंने खोपड़ी पर तमंचा लगाने का इशारा करके घटना की जानकारी दी। ढांढस बंधाने पर उन्होंने पूरी घटना बताई। इसी बीच सुमेरलाल के बेटे भी आ गए। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। सुमेरलाल ने बताया कि रुपये उनके बेटे की एलआईसी के पॉलिसी का रखा था। महीने के आखिरी दिनों में अक्सर वह रुपये इकट्ठा करके उनके पास रख देते थे। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि लुटेरे की तलाश की जा रही है। गुड़ कारोबारी के पास आने-जाने वाले लोगों के बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन


     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें