फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समर्थक के पेट में चाकू घोंपा

Tue, 09 Feb 2016 01:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर के ब्लाक प्रमुख की हार जीत को लेकर चंदपुर बिचपुरी गांव में चल रही बर्थ-डे पार्टी में बवाल हो गया। आरोप है कि बीडीसी सदस्य के चाचा ने विधायक समर्थक के पेट में चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम को ग्राम चंदपुर बिचपुरी गांव के राकेश दिवाकर के बेटे की बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। इसमें कोटेदार के परिवार का 25 वर्षीय पेंटर राजेश उर्फ टाकेश दिवाकर और साथी मस्ती कर रहे थेे। आरोप है कि टाकेश जैसे ही खाना खाने के बाद बाहर निकला उसे बीडीसी सदस्य पंकज कुमार के चाचा मदन ने घेरकर पेट में चाकू घोंप दिया। मदन को इस बात को लेकर गुस्सा था कि टाकेश ने बसपा विधायक वीरेंद्र गंगवार के भाई के ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर रविवार को गांव में पटाखे जलाकर खुशी मनाई थी। मदन सपा प्रत्याशी के समर्थक हैं। पेट में चाकू लगते ही टाकेश जमीन पर गिर पड़ा। परिवार वाले घायल को पहले निजी अस्पताल ले गए। वहां से टाकेश को जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ राजवीर सिंह ने बताया कि चुनाव से घटना को कोई लेना-देना नहीं है। बर्थ-डे पार्टी में आपस में विवाद होने पर मदन ने टाकेश को चाकू मारा है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें