फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ीनाथ पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 27 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाफिजगंज के बंजरिया कुंवरपुर गांव का युवक संजीव कुमार का पत्नी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाया। डिप्रेशन में उसने सोमवार को देर रात मढ़ीनाथ रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बंजरिया कुंवरपुर गांव निवासी संजीव कुमार रूद्रपुर की दंत फैक्ट्री में काम करता है। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। उसने पत्नी को काफी तलाश किया, पुलिस के पास भी गया, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। इसी के बाद से संजीव कुमार डिप्रेशन में आ गया। सोमवार की रात को संजीव कुमार घर से रूद्रपुर जाने के लिए घर से निकला था। देर रात को उसने मढ़ीनाथ रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह लोगों ने रेलवे लाइन पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके घर वालों का मोबाइल नंबर मिल गया। उसकी के आधार पर शव की पहचान होने पर परिवार वालों को फोन करके बुला लिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। एसओ हाफिजगंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संजीव कुमार पत्नी के चले जाने के बाद से परेशान रहता था। मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। यहां से भी उसके परिवार वालों के मामले की जानकारी कराई जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें