फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के जेवर लूटे, एक बदमाश चढ़ा हत्थे

Mon, 09 Feb 2015 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक महिला के कुंडल और चेन लूट ली। हालांकि, भाग रहा एक उचक्का हत्थे चढ़ गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इटउआ बेनीराम गांव निवासी जगन्नाथ की पत्नी लीलावती बड़ा बाईपास किनारे उपले पाथने जा रही थी। इसी बीच रिठौरा की तरफ से लाल रंग की पल्सर से दो युवक आ गए। एक ने लीलावती के सीने पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने उनके कुंडल और चेन खींच ली। लीलावती ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर पर ढाबे में मौजूद उनका बेटा टिंकू दौड़ पड़ा। इसी बीच एक बदमाश ने बाइक स्टार्ट कर दी। दूसरा भी बाइक पर बैठने के लिए भागा, लेकिन टिंकू और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। सूचना पर थाने से एसआई वीरेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए और पकड़ गए लुटेरे को थाने ले आए। पता चला कि वह भोजीपुरा के रम्पुरा माफी गांव निवासी इसरार है। उसका फरार साथी सीबीगंज के महेशपुरा का असगर है। लीलावती के पति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट की नामजद रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें