फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों को बंधक बनाकर लाखों लूट ले गए

Sun, 30 Nov 2014 07:42 PM IST
नवाबगंज/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवाबगंज में चोर-लुटेरे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फरीदापुर नवादा गांव में एक घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर जेवर नकदी समेत लाखों का माल लूट लिया। बदमाश इस बार खाकी वर्दी में आए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

 गांव के छेदालाल गोस्वामी के घर शुक्रवार रात करीब दो बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घुस आया। उसने दरवाजे की कुंडी खोलकर चार अन्य साथियों को भी अंदर बुला लिया। पांचों पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने छेदालाल को धक्का देकर बिस्तर से गिरा दिया और तमंचा दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उनकी पत्नी को बंधक बना दिया। दूसरे कमरे में सो रहे उनके बेटे हरीश और बेटी सावित्री को बुलाकर बांध दिया। इसके बाद बदमाश अंदर रखा संदूक उठाकर बरामदे में ले आए और इत्मीनान से तीन जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पायल और 12 सौ रुपये निकाल लिए। एक बदमाश ने छेदालाल के मोबाइल का सिम भी तोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए। उन्होंने उन्हें बंधन मुक्त कराया। सुबह थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने लूट की सूचना दी तो पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए  
बहेड़ी। मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और आठ हजार रुपये चुरा ले गए। घर के लोग एक शादी समारोह में गए थे। चार दिन बाद लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामलीला निवासी दिनेश रस्तोगी मकान में ताला लगाकर अपनी पत्नी पूनम रस्तोगी के साथ  26 नवंबर को एक शादी समारोह मेें शामिल होने गये थे। शनिवार सुबह लौटे तो मकान के मेन गेट के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कमराें के ताले भी टूटे मिले। आलमारी के दरवाजो को सरिया से तोड़ा गया था। चोर आठ हजार रुपये नकदी के अलावा सोने का हार, चार चूड़िया, कुंडल आदि चुरा ले गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मौका मुआयना किया।

दो दिन बाद दर्ज की चोरी की रिपोर्ट
नवाबगंज। फर्नीचर कारीगर के घर चोरी की रिपोर्ट दो दिन बाद लिखी गई। पुलिस पहले इस मामले को हलके में ले रही थी। बृहस्पतिवार रात चोर नगर की चाणक्यपुरी निवासी फर्नीचर कारीगर प्रेमशंकर के मकान के चैनल का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवर और 10 हजार की नकदी चुरा ले गए थे। दो दिन तक पीड़ित को टहलाने के बाद पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।

घर वाले सोते रहे, चोरों ने हजारों का माल उड़ाया
टांडाछंगा। मकसूदनपुर गांव में किसान पूरन लाल के घर दीवार फांदकर घुसे चोर हजारों का माल समेट ले गए। सो रहे घर वालों को इसकी भनक सुबह जगने पर लगी। पूरन लाल ने पुलिस को बताया कि चोर ट्रैक्टर की एक बैटरी, साइकिल, दो क्विंटल धान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें