फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर ट्रक ने पुलिस जीप रौंदी, चालक की मौत

Tue, 14 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
एक्‍ससीडेंट
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे बेकाबू ट्रक ने पशुओं से भरी डीसीएम में टक्कर मारने के बाद रोड पर खड़ी पुलिस जीप को टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर जीप चालक सिपाही राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव पहिये में फंसकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। जबकि तीन सिपाही घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

हादसा सोमवार को सुबह 6.30 बजे हुआ। सीबीगंज थाने की जीप बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के सामने हिमांशु ढाबे के पास खड़ी थी। एचसीपी रामपाल सिंह जीप से कु छ दूरी पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। उनका साथी सिपाही करतार सिंह, निवासी कस्बा बिलारी(मुरादाबाद) जीप में बैठे थे। होमगार्ड फूलचंद ढाबे पर बैठे हुए थे। 40 वर्षीय जीप चालक राजेश बाबू शर्मा निवासी ग्राम नागऊ, थाना टुंडला, थाना फिरोजाबाद ढाबे से जीप के पास आए ही थे। जीप में बैठने के दौरान उनका एक पैर जीप में और दूसरा नीचे था। इसी बीच पशुओं से भरी डीसीएम को हबीबी रोड लाइंस डींगरपुर, मुरादाबाद के बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से डीसीएम डिवाइडर पार करके दूसरी तरह चली गई। पशु हादसे के दौरान डीसीएम से कूद गए। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस की जीप को रौंद दिया। ट्रक के पहिये से कुचलने के बाद राजेश काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में राजेश शर्मा की मौके पर मौत हो गई। ट्रक का ड्राइवर मुस्तकीम पुत्र बदरु हसन, निवासी किस्मत चौराहा, भोजपुर(मुरादाबाद) और जीप में पीछे बैठे सिपाही करतार सिंह जख्मी हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइंस में शोक सलामी दी। आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार, एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ द्वितीय स्नेहलता आदि ने राजेश के शव को पुष्प चक्र अर्पित करके अंतिम सलामी दी। इस दौरान आईजी समेत सभी अफसर भावुक हो गए। पुलिस कर्मी भी आंसू नहीं रोक पाए। मामले में एचसीपी रामपाल सिंह की तरफ से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें