फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: डकैती का विरोध करने पर मकान मालिक की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 14 Nov 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आधी रात को डकैती की नीयत से गांव में घुसे बदमाशों से स्थानीय लोगों की भिड़ंत हो गई। डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के दौरान कई राउंड गोलियां भी चली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरेली के भमोरा के बमियाना गांव में आधी रात को बदमाश डकैती के नीयत से घुसे लेकिन मकान मालिक के विरोध करने पर उन्होंने गोली मार दी। बाद में ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया।

जानकारी मिलने पर एसएसपी के साथ पुलिस के कई अघिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पकड़े गए बदमाश बरेली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने भमोरा थाने में केस भी दर्ज किया है। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद थानाध्यक्ष भमोरा को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश

1. अच्छन पुत्र आसान नि0 वार्ड नं0 4 बहादुर गंज कस्बा थाना उझानी बदायूं 
2. नावेद पूर्व नवेली पुत्र सलीम नि0 ककराला थाना आलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें