काठगोदाम एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करके लुटेरे महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर ले गए। घटना से ट्रेन में दहशत फैल गई। लुटेरों की तलाश कराने पर भी उनके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया।
बुधवार की रात करीब दो बजे काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस शाहजहांपुर की तरफ जा रही थी। लुटेरों ने आगे बढ़ते ही चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक ली। यह लुटेरे जनरल कोच से उतरने के बाद एस-वन कोच में घुस गए। कोच में सीट पर रुद्रपुर(उत्तराखंड) की रहने वाली कमलावती अपनी सीट पर लेटी थीं। लुटेरे उनके गले से मंगलसूत्र लूटकर ले गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे ट्रेन से उतरकर भाग गए। बताते हैं कि काठगोदाम से रामपुर तक ही इस ट्रेन में स्क्वायड आता है। बरेली से शाहजहांपुर के बीच कोई स्क्वायड नहीं रहता है। इसकी वजह से आए दिन इस ट्रेन में लूट की वारदात हो रही हैं।