फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर कड़ी चौकसी, छह डीजे उतरवाये

Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों के जत्थों का आना शुरू हो गया। पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। रामगंगा पुल समेत शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने कड़ी चौकसी दिखाते बरती। एसपी सिटी के नेतृत्व में रामगंगा पर चेकिंग हुई। यहां कांवड़ियों के अलग-अलग जत्थों से छह डीजे उतरवाये गए। साथ ही कांवड़ियों को डीजे न बजाने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन

सावन पर कांवड़ियों के जत्थों की भीड़ देखते हुए पुलिस ने बदायूं रोड और कैंट के अलावा शहर में चेक पोस्ट और कांवड़ वाले रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया। रामगंगा पुल पर एसपी सिटी समीर सौरभ देर रात खुद चेकिंग अभियान में पहुंचे। यहां पुलिस चौकी पर फतेहगंज के नेतृत्व में चल रहे कांवड़ियों के चार जत्थों से चार डीजे उतरवाये गए। भुता के विनोद कुमार का जत्था भी डीजे बजाते हुए कछला घाट (बदायूं) जा रहा था। पुलिस ने जत्थे के वाहन से डीजे उतरवाने के बाद ही उसे जाने दिया। कांवड़ के लिए कछलाघाट से गंगाजल लेने जाने वाले कांवड़ियों से पुलिस ने डीजे न बजाने को कहा। कांवड़ियों की भीड़ में पुलिस कर्मी भी उनकी ड्रेस पहनकर जत्थे के साथ चल रहे हैं। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी कांवड़ वाले रूटों पर सख्त नजर रखे हुए हैं। बनखंडीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, पशुपतिनाथ, घोपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और तपेश्वरनाथ मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा पुलिस कर्मी भी ड्यूटी कर रहे हैं।
हर रूट पर रही कांवड़ियों की भीड़  
स्टेडियम रोड पर विभिन्न स्थानों पर शिव भक्तों ने कैंप लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। कालीबाड़ी रोड, चौपुला रोड के अलावा पीलीभीत बाईपास, नैनीताल रोड, शाहजहांपुर रोड, रामपुर हाइवे रोड पर कांवड़ियों के जत्थे पूरे दिन जाते रहे। शहर के प्रत्येक रूट पर कांवड़ियों की भीड़ देखी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें