रुद्रपुर से घरों में काम दिलेवाने के बहाने बरेली बुलाकर खुद सैक्स रैकेट के चंगल में फंसी एक लड़की ने तेरह साल की नाबालिग को सैक्स रैकेट में धकेल दिया। गैंग के सरगना ने पहले खुद उसका रेप किया फिर उसका सौदा होने लगा। बरेली से मुरादाबाद तक नाबालिग को बेचा गया। कैंट में लड़की को लेकर मारपीट होने के बाद सेक्स रैकेट से पर्दा उठा। गैंग में किशोरी की सहेली समेत तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट के सरगना गगन के अलावा उनका दोस्त शैलेश सक्सेना निवासी लाजपतनगर (कर्मचारी नगर), आरती उर्फ मीनाक्षी, निवासी बीडीए कालोनी, संजयनगर की सीमा और शमशान भूमि संजयनगर की रहने वाली जाह्नवी को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। इनके अलावा और भी कई लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके बारे में भी पता करके कार्रवाई की जाएगी। किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल करा लिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश करके उसके बयान कराए जाएंगे।
और कई हाथों में बिकती रही लड़की
मूल रूप से शेरगढ़ के गांव में रहने वाला लड़की का परिवार इन दिनों रुद्रपुर में रह रहा है। उसके पिता रम्पुरा इलाके में कैंटर चलाते है। डेढ़ साल पहले जाह्नवी का परिवार उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहता था। 15 जनवरी को जाह्नवी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने से अपने पास बरेली बुलाकर नवादा शेखान में रहने वाले सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना गगन के हवाले कर दिया। गगन ने उसके साथ पहली बार रेप किया। दो दिन बाद उसे जाह्नवी के हवाले कर दिया। तीन-चार दिन बाद जाह्नवी ने उसे संजय नगर की सीमा के हवाले कर दिया। सीमा ने कई ग्राहकों से पैसा वसूला। यहां से जाह्नवी उसे बीडीए कॉलोनी हरुनगला की आरती उर्फ मीनाक्षी के पास छोड़ आई। आरती ने भी उससे देह व्यापार कराया। फिर से गगन ने उसे मुरादाबाद की एक महिला को सौंपा, महिला ने उसे पांच हजार रुपये लेकर पहली बार तीन लड़कों के हवाले कर दिया। उन तीनों लड़कों ने उसके साथ कार में बलात्कार किया।
सलीम की प्रेमिका है जाह्नवी
जाह्नवी भोजीपुरा के जादौपुर गांव के सलीम की प्रेमिका बतायी गई है। पुलिस के मुताबिक जाह्नवी भी जिस्म फरोशी के धंधे में काफी समय से लिप्त है।
दिनेश तो पुलिस के हाथ से बच गया
कैंट इलाके का दिनेश तो पुलिस के हाथ से बचकर निकल गया। आखिर में नाबालिग उसी के घर में थी। 18 जनवरी को बेटी के दिनेश के घर में होने की सूचना मिलने पर माता-पिता मिलने भी आए थे, लेकिन दिनेश ने उन्हें धोखा देकर टरका दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने उसे क्लीनचिट देकर छोड़ दिया।
मां की तरफ से लिखी एफआईआर
मां की तरफ से पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, संगठित होकर देह व्यापार का धंधा करना और पाक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाकी आरोपियों को भी चिहिन्त करके जल्द ही कार्रवाई होगी।
पोर्न साइट्स के लिए बरेली में बन रहीं वीडियो
जिले के छोटे से कस्बे अलीगंज में ब्यूटी पॉर्लर के बहाने पोर्न साइट्स के लिए अश्लील वीडियो बनाने का धंधा चल रहा है। पति ही पहले पत्नी की ब्लू फिल्म लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया। आरोप है कि ये धंधा चल भी थाने के सामने ही रहा है। आला अधिकारियों की जानकारी में बात आ गई है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अलीगंज के युवक का कहना है कि चार महीने पहले राजस्थान से लौटने के बाद पत्नी की हरकतों पर उसे शक हुआ। गांव में मोबाइल रिचार्ज करने वाले की दुकान से उसने चिप में ब्लू फिल्में लोड कराईं। इनमें एक ब्लू फिल्म उसकी ही पत्नी की निकली। वह उसके चचेरे भतीजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थी। उसने पत्नी को घर आकर ब्लू फिल्म दिखाई तो कहने लगी यह मेरी नहीं है। इसे लेकर उसकी पत्नी से बहस हो गई। इसके बाद पत्नी उससे झगड़ने के बाद अपने बहनोई के घर चली गई। युवक का आरोप है कि अश्लील फिल्म इंटरनेट पर बेचने वाले गैंग में दो डॉक्टर भी शामिल हैं। य
पोर्न साइटों के लिए ब्लू फिल्में बनाकर बेचना गंभीर मामला है। यह भी दिखवाया जाएगा कि किस स्तर पर उसकी शिकायत लंबित है। पीड़ित शिकायत करने आता तो मामले की जांच कराकर क ड़ी कार्रवाई कराई जाएगी- विजय प्रकाश, आईजी