फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का सौदागर झोलाछाप पकड़ा गया

Mon, 13 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। शाही पुलिस ने चकदहा भगौतीपुर गांव में झोलाछाप डॉक्टर झुम्मक लाल नशे का सौदागर निकला। वह दवाओं के बहाने ग्रामीणों को नशेड़ी बनाकर मौत का सामान बांट रहा था। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर उसे रंगे हाथों धर दबोचा। झोलाछाप ने चकदहा और आसपास के गांवों में सैकड़ों बच्चों और युवाओं को नशेड़ी बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। रविवार की दोपहर एसओ शाही हरचरन सिंह यादव ने दो दरोगा के साथ बनाई टीम को लेकर गांव चकदहा भगौतीपुर में नशेड़ी झोलाछाप डाक्टर झुम्मक लाल की दुकान पर छापा मार दिया। सूत्रों के मुताबिक झुम्मक लाल के कब्जे से पुलिस ने 250 ग्राम चरस, 500 ग्राम गांजा बरामद किया था। शाम होते-होते पुलिस के रिकार्ड में झोलाछाप के पास सिर्फ 100 चरस ही रह गई। झोलाछाप के पकड़े जाने की खबर मिलते ही झुम्मक लाल को छुड़वाने के लिए सिफारिशों का दौर शुरू हो गया। कई नेताओं ने नशे के सौदागर झोलाछाप को छोड़ने के लिए पैरवी की, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। थोड़ी देर बाद ही नशेड़ी झोलाछाप के पकड़े जाने की खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी तो अफसरों को जानकारी हो गई। सीओ मीरगंज नरेश कुमार ने एसओ को फोन करके झोलाछाप के बारे में जानकारी करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर एसओ ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करके उसके खिलाफ के सौ ग्राम चरस की बरामदगी दिखा दी। हालांकि एसओ का कहना है कि चरस की बरामदगी को लेकर आरोप गलत है। झोलाछाप के खिलाफ जितनी चरस बरामद हुई है, उनकी में ही जेल भिजवाया गया है। 
विज्ञापन

नशे के इंजेक्शन भी बेचता है
-झोलाछाप झुम्मक लाल की चकदहा गांव में ससुराल है। वह यहां मकान बनाकर बीस साल से रह रहा है। इसकी दुकान पर शासन द्वारा प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन और खतरनाक ड्रग्स ऊंचे दाम पर आसानी से मिल जाते हैं। चकदहा, भगोतीपुर, परेवा, पीपलसाना खातियान, मियांपुर, बिवियापुर, धौंराटांडा समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों किशोरों और युवकों को स्मैक, चरस, गांजे के अलावा नशे के इंजेक्शन और ड्रग्स की लत लगाकर बर्बाद कर रहा है।

-झोलाछाप के बारे में बारीकी से छानबीन करा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि उसका नेटवर्क किन-किन गांवों में है। नशे का सामान बेचने और भी जिन लोगों के नाम आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी- नरेश कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें