फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टर ने ली गर्भवती की जान

Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Jholachap doctor claimed the lives of pregnant - फोटो : Jholachap doctor claimed the lives of pregnant
विज्ञापन
झोलाछाप डाक्टर और उसकी पत्नी की नासमझी ने तीन माह की गर्भवती की जान ले ली। महिला को पेन हुआ तो ऐसी दवा दी कि घर जाने पर ब्लीडिंग होने लगी। घबराए घरवाले फिर लेकर झोलाछाप के पास पहुंचे तो उसने ड्रिप चढ़ा दी और सफाई नहीं की। रात में ही महिला की मौत हो गई। लाश घर में ही छोड़कर झोलाछाप पत्नी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

रिछा का रहने वाला गुडडू उर्फ आजम शाह अपनी पत्नी मुन्नी बेगम के साथ नगर के वार्ड एक में किराए के मकान में रहकर डाक्टरी करता है। दोनों के पास कोई डिग्री नहीं है। गुडडू ने नगर के अलावा राजपुरकलां में भी एक क्लीनिक खोली है। आंवला थाने के गांव वीरपुरा गौटियां निवासी जमुना प्रसाद की पत्नी चीनू उर्फ शीलू (22) अपनी बीमार मां को देखने मायके अलीगंज के गांव हाफिजगंज आई हुई थी। चीनू को तीन माह का गर्भ था। बृहस्पतिवार को मायके में उसे कुछ दिक्कत हुई तो वह राजपुर कलां में झोलाछाप डॉक्टर गुड्डू के क्लीनिक पर इलाज के लिए पहुंच गई। जहां मुन्नी बेगम ने देखने के बाद दवा दे दी। घर पहुंचकर चीनू को ब्लीडिंग होने लगी। उसने डॉक्टर को फोन किया तो डॉक्टर ने उसे अपने घर बिशारतगंज बुला लिया। यहां आने पर चीनू को बताया गया कि गर्भ में बच्चा मर गया है सफाई करनी पड़ेगी। कथित डॉक्टर दंपति ने ड्रिप लगाकर रात में इलाज शुरू कर दिया। रात ढाई बजे के करीब चीनू की मौत हो गई। उसके बाद शव घर में पड़ा छोड़ डॉक्टर दंपति फरार हो गए। चीनू की मौत से उसके परिवार वाले रोने बिलखने लगे। किसी ने डॉयल 100 पर कॉल की पुलिस मौके पर पहुंची मामला थाना पुलिस को बताया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें