फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र को जेसीबी से हटवा दिया

Thu, 03 Mar 2016 01:27 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर रोड पर फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी की तरफ डेढ़ किलोमीटर आगे फोरलेन सड़क बनाए जाने से रास्ते में आने वाली एक कब्र को बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने जेसीबी से हटवा दिया। विरोध में एक समुदाय के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। दहशत में कुछ घंटे के लिए बाजार बंद हो गया। भारी तादाद में पुलिस फोर्स के पहुंचने पर किसी तरह भीड़ पर काबू पाया। एहतियातन मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सड़क के बीच से क्रब के हटाने को जेसीबी लगाने से पहले मौके पर उपजिलाधिकारी कु वर पंकज, क्षेत्राधिकारी तहसीलदार और कई थानों की फोर्स, पीएसी का बुला लिया था। एसपी देहात, सीओ धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर अख्तर सज्जाद मोर्चा संभाले थे। विरोध शुरू होने पर पुलिस प्रशासन के आला अफसर भी आ गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जैसे ही कब्र को हटवाना शुरू किया आसपास के लोग इकट्ठा होकर आने लगे। भीड़ इकट्ठा होने पर फोर्स और बुला ली गई। पुलिस ने विरोध क रने वाले लोगों को दौड़ाया तो भगदड़ मच गई। इसी दहशत में फरीदपुर का बाजार कई घंटे बंद रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा खां आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा खां ने अपने साथियों के साथ पहुंचकरडाक्टर नफीस खां आदि के साथ मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल को 300 साल पुराना कंजा शाह का मजार बताकर उसे हटाए जाने का विरोध किया।

पहले ही बता दिया था
-प्रशासन ने पूर्व ही बैठक करके रोड के चौड़ीकरण को लेकर वार्ता के दौरान लोगों को समझाया दिया था कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। सड़क के निर्माण में जो अतिक्रमण होगा उसे हटवाया जाएगा। मजार की देखरेख करने वाले को नोटिस देकर भी सूचित कर दिया था।
विज्ञापन


अफवाहें फैलती रहीं, बाजार बंद हो गया
-राष्ट्रीय राजमार्ग से कब्र को हटवाने की अफवाह नगर में पहुंचते ही ही आनन-फानन में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। जरा की देर में नगर के बाजारों में एक सन्नाटा पसर गया। लोग इधर-उधर चर्चा करने लगे। बाजार बंद होने से खरीददार बाजार से चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें