फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म 

Thu, 22 Mar 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दबंग फौजी ने साथी की मदद से पड़ोस के घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फौजी ने किशोरी को उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर खामोश रहने के लिए कहा। किशोरी का आरोप है कि मामला यहीं नहीं थमा। दूसरे दिन दरिंदे उसे उठाकर जंगल में ले गए और दोबारा दुष्कर्म किया। किशोरी परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उसकी मां ने देवरनिया थाने में तहरीर दी। पहले तो पुलिस दिनभर समझौता कराने की कोशिश करती रही लेकिन देर शाम दबाव बढ़ने के बाद फौजी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।  
विज्ञापन

थाना देवरनिया के अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात एक फौजी अपने एक अन्य साथी के साथ पड़ोस के घर में घुसा और 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में उसको जुबान खोलने पर जान से मारने और पूरे परिवार के सफाया करने की धमकी देकर फरार हो गया। दूसरे दिन भी पीड़िता को घर से जबरन उठाकर ले जाया गया। जंगल में दुष्कर्म होने के दौरान वह बेहोश हो गई तो उसे वहीं छोड़कर वह भाग निकला। होश आने पर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। आरोपी पक्ष ने थाने में ही किशोरी की मां पर समझौता करने का दबाव बनाया। बात नहीं बनी तो पुलिस ने फौजी और उसके साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी का मेडिकल बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें