इंस्पेक्टर सीबीगंज बहाल हो गएकिला ट्रांसफर होगी विवेचना
सीबीगंज के गैंगरेप की कहानी झूठी निकलने पर लापरवाही के आरोप में निलंबित हुए इंस्पेक्टर राकेश सिंह को एसएसपी आरके भारद्वाज ने बहाल कर दिया। डीआईजी से अनुमोदन लेने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
घटना स्वालेनगर में होने की वजह से विवेचना किला थाना ट्रांसफर की जा रही है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कोई दोष नहीं मिला है। उन्हें सीबीगंज थाने में ही बहाल किया जा रहा है। इसके लिए हमने डीआईजी साहब से अनुमोदन लेना है।
हाईवे जाम करने वालों पर मुकदमा
शिक्षिका से गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम करने वालों 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आठ पुरुष और तीन महिलाओं को नामजद किया गया है।
सीबीगंज के दरोगा राजेंद्र सिंह की तरफ से 20-25 महिलाओं और 30-35 पुरुषों के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम करने से एम्बुलेंस में मरीजों के फंसने, जाम में फंसे मरीजों को उपचार के लिए निकलवाने की प्रयास करने पर पुलिस को दौड़ाने समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्राम पस्तौर के ज्ञान प्रकाश, कांता मौर्य समेत आठ पुरुष और तीन महिलाओं को नामजद किया गया है। बता दें कि जाम लगाने के वक्त भाजपा के नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार समेत कई नेता भी सीबीगंज पहुंचे थे। घटना की हकीकत जानने के बाद भाजपा नेता थाने से होकर वापस लौट आए थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को चिहिन्त करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।