फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू के उत्पीड़न में फंसे दरोगा, मुकदमा

Thu, 14 Jan 2016 02:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्योहारा (बिजनौर) में तैनात दरोगा और उसके परिवार के छह अन्य सदस्य दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न करने और घर से निकालने के मामले में फंस गए हैं। पीड़िता की तहरीर पर सातों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव नगरिया सादात की विनीता गंगवार के मुताबिक, उसकी शादी 21 जनवरी 2008 को थाना प्रेमनगर बरेली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी दरोगा सोहनलाल गंगवार (वर्तमान में बिजनौर के स्योहारा थाने में तैनात) के बेटे महेंद्र गंगवार उर्फ मुकेश से हुई थी। शादी में पिता ने आठ लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन ससुराल वाले मारुति कार और दो लाख और मांग रहे थे। फरमाइश पूरी न होने पर विनीता का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया। गर्भावस्था में पति और ससुरालियों ने उसे लात-घूसों से पीटा जिससे उसका गर्भ गिर गया। अस्पताल में जबरन सफाई भी कराई गई। कई बार उसे जलाकर मारने की भी कोशिश की गई। 25 जनवरी 2015 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। कांग्रेस नेता तरुण गंगवार समेत कुछ लोगों ने उसके ससुरालियों को समझाया पर वे न माने। पुलिस ने महेंद्र उर्फ मुकेश, सास गंगादेई, ससुर दरोगा सोहनलाल, देवर योगेश उर्फ योगी, ननद प्रेमलता, हेमलता, ननदोई यज्ञप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें