फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास में तमंचा लेकर पहुंच गया सातवीं का छात्र

Fri, 24 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
In class VII student of browning was carrying - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
इसे समाज का बदलता मिजाज कहें या फिर टीवी का असर, सातवीं का एक छात्र सिविल लाइंस के गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया। बारह साल के इस छात्र ने कक्षा में सब बच्चों के सामने बैग से तमंचा निकाला और फिल्मी स्टाइल में साथियों पर रौब झाड़ते हुए कहने लगा, देखो मेरे पास गन है। छात्र के हाथ में तमंचा देख बाकी छात्र दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीटीआई ने छात्र के हाथ से तमंचा छीन लिया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद शाम को पुलिस ने सातवीं के छात्र का चालान कर किशोर सदन भेज दिया। 
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के जसौली मोहल्ले में रहने वाला बारह वर्षीय छात्र गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। जब छात्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह तमंचा पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त ने एक दिन पहले ही उसको दिया था। गुरुवार को वह तमंचा बैग में लेकर स्कूल आ गया। क्लास में वह दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए तमंचा दिखाने लगा। प्रधानाचार्य मधु मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र के साथ आठवीं में पढ़ने वाले उसके दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद एक छात्र को छोड़ दिया गया है। जिसके पास तमंचा बरामद हुआ उसका चालान कर किशोर सदन भेज दिया गया है।
 
छात्र बोला दोस्त ने दिया था तमंचा
पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया। आठवीं के पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि उसको तमंचा दो दिन पहले पड़ोस में कार के नीचे  मिला था। उसने एक दिन तक तमंचा अपने पास रखा और फिर सातवीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त को दिया।
विज्ञापन


पिता पीएनबी बैंक में कैशियर हैं
जिस छात्र के पास तमंचा बरामद हुआ उसके पिता पीएनबी बैंक में वरिष्ठ कैशियर हैं। आठवीं में पढ़ने वाले छात्र के पिता दूध की डेयरी के मालिक हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। हालांकि उन्होंने बताया कि बच्चों के पास तमंचा कहां से आया उनको जानकारी नहीं।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें