फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में पड़ा मिला होमगार्ड का शव

Wed, 15 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के बियावानी कोठी के पास स्थित कोल्ड स्टोर के होमगार्ड का शव बुधवार सुबह स्टोर के अंदर पड़ा मिला। 45 वर्षीय होमगार्ड रात में कोल्ड स्टोर में पहरेदारी करता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, मौत का कारण अस्पष्ट होने से उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। युवक के बेटे ने कैंट थाना में घटना के बाबत तहरीर दी है, पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बभिया चौकी क्षेत्र के बाबूराम (45) चार साल से कोल्ड स्टोर में गार्ड की नौकरी करते थे।  14 वर्ष के इकलौते बेटे सोमपाल ने बताया कि कोल्ड स्टोर के सामने  परचून की दुकान लगाने वाले रिकूं सुबह छह बजे मोटर साइकिल से उनके घर पर गए और बताया कि पिता की तबीयत खराब है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अपनी मां और रिंकू के साथ निजी अस्पताल पहुंचा तो पिता नहीं मिले। इसके  बाद जब कोल्ड स्टोर गया तो वहां पिता का शव रखा हुआ था। सोमपाल का कहना है कि कोल्ड स्टोर में दिन में चौकीदारी करने वाले नंदकिशोर ने उसे एक टेंपो करवाया, पिता के शव को उसमें रखवाकर उसे चार हजार रुपए दिए और घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने को कहा। सोमपाल जब मां और पिता के शव के साथ गांव पहुंचा तो प्रधान व अन्य लोगों ने उसे थाना जाने की सलाह दी। सोमपाल के पिता बाबूराम अपने पिता के इकलौता बेटे थे, जिस कारण गांव में उसका कोई सगा संबंधी नहीं है। इसके बाद ग्राम प्रधान व अन्य लोगों संग लड़का थाना पहुंचा, तहरीर देने के बाद इंस्पेक्टर समेत कैंट पुलिस पहुंची और जांच की। इंस्पेक्टर बृजेश ने बताया कि मौके पर कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे मौत के कारण का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इंस्पेक्टर सुरक्षित रखे विसरा को जांच के लिए भेजने की बात कह रहे हैं। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट 
बाबू के शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई। शरीर हल्का पीला होने से लीवर भी सुरक्षित कर लिया गया है। मौत का संभावित कारण जहर हो सकता है, हालांकि उसके शरीर का रंग हल्का पीला हो जाने से लीवर भी सुरक्षित कर लिया गया है ताकि पीलिया की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें