आंवला। बहन के गांव में भागवत कथा सुनने आए हिस्ट्रीशीटर छोटे के हेकड़ी दिखाने पर मुसराह गांव के ही युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हमलावर के पिता को हिरासत में ले लिया है।
थाना आंवला की नगरिया देह जत्थी गांव की रहने वाला हिस्ट्रीशीटर छोटे अपनी बहन के गांव नटिया खेड़ा में भागवत कथा सुनने गया था। बीती रात्रि 9 बजे मुसराह निवासी ववले पुत्र इंद्रपाल व विपिन पुत्र ववले से उसकी गाली गलौंच हो गई। हेकड़ी दिखाने पर विपिन ने छोटे पर फायरिंग कर दी। कंधे में गोली लगने से छोटे जख्मी हो गए। चौकीदार ने पुलिस को तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। छोटे को घायल अवस्था में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटे के भांजे जितेंद्र कुमार ने ववले और विपिन के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने विपिन के पिता बवले को हिरासत में ले लिया है।
हिस्ट्रीशीटर पर 26 मुकदमे दर्ज हैं
हिस्ट्रीशीटर छोटे के खिलाफ बरेली रेंज में 26 मुकदमें दर्ज हैं। आंवला में सर्राफ से लूट की वारदात को उसी ने अंजाम दिया था। आंवला के दिलीपपुर गांव युवक की लाश मिलने पर परिवार वालों ने उस शव को छोटे के तौर पर पहचान कर ली थी। इसके बाद छोटे को पुलिस ने मृत मान लिया था। बदायूं के बिसौली में छोटे के पकड़े जाने के पर छोटे लाल की पोल खुल गई थी।