फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाई ने बहन संग किया निकाह

Mon, 30 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किला में सौतेले भाई (20) ने अपनी नाबालिग छोटी बहन (14) से निकाह कर लिया। युवक किशोरी को नौ दिन पहले उसकी मामी के घर से भगाकर ले गया था। किशोरी के मां-बाप की मौत कई वर्ष पहले हो चुके हुई है। जिसके बाद से वह अपनी मामी के घर किला थाना क्षेत्र में रह रही थी। आरोपी युवक किशोरी के पिता की पहली पत्नी की संतान है। अनाथ किशोरी को उसका सतौला भाई 20 मई को भगा कर ले गया था। रविवार को किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट उसकी मामी ने दर्ज कराई, जिसके कुछ घंटों बाद पुलिस दोनों को बरामद कर लाई। किशोरी को महिला थाना भेज दिया गया है, जबकि युवक को किला थाना में बैठा लिया है। 
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 20 मई की दोपहर उसकी भांजी को सौतेला भाई बहला फुसलाकर ले गया। तब से वह दोनों को ढूंढ रही थी। रविवार को उसे दोनों के गढ़ी इलाके में छुपे होने की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। महिला ने बताया कि उनकी ननंद का निकाह बारादरी इलाके में रहने वाले एक युवक से हुआ था जिनकी पहले ही एक शादी हो चुकी थी। बताया कि ननंद और नंदोई का कुछ वर्ष पहले इंतकाल हो गया, जिसके बाद उनकी अनाथ बेटी को वह पाल रही हैं। महिला के अनुसार, उनके नंदोई की पहली पत्नी से पैदा लड़का काफी समय से उनकी भांजी के पीछे पड़ा था। वह काफी दिनों तक भांजी और आरोपी युवक को ढूंढती रहीं पर उसका कोई पता नहीं लगा, तब जाकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थाना में बैठी किशोरी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। एसएसआई रविंद्र सक्सेना ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराकर उसकी आयु का अनुमान हो पाएगा, किशोरी के कोर्ट में बयान होंगे जिसके आधार पर ही कोई फैसला हो सकेगा। युवक को जेल भेजा जाएगा। 

 एक पिता की दो अलग-अलग पत्नियों से बेटा-बेटी में भाई बहन का रिश्ता है। इनके बीच निकाह इस्लाम के नजरिए से नजायज और हराम है। इनका निकाह हो ही नहीं सकता न माना जाएगा। अगर दोनों ने ऐसा किया है तो उन्हें फौरन अलग हो जाना चाहिए। यह बड़ा गुनाह है। घर से भाग कर या मां बाप की चोरी से निकाह करने वाले लड़के लड़कियों के निकाह कराने से पहले काजी को भी ठीक से दरयाफ्त कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौलाना शहाबउद्दीन रजवी, दरगाह आला हजरत बरेली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें