फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन सिटी घूमने आए परिवार को दौड़ाकर पीटा

Mon, 06 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद से फन सिटी घूमने आए परिवार के लोगों को बिथरी चैनपुर के लड़कों ने अपने दोस्तों की मदद से दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। उनकी खता इतनी थी कि कार से बाइक सवार टकराने के बाद जख्मी हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के बाद मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन

चांद वाली मस्जिद, मुरादाबाद के रहने वाले विलाल, उसका भाई मुजीब, मां परवीन, बहन जैनब और भतीजी सुहाना कार से फन सिटी घूमने के लिए आए थे। रास्ते में डोहरा मोड़ के पास एक बाइक सवार अचानक आकर उनकी बाइक से टकरा गया। विलाल ने कार रोक ली। इस दौरान बिथरी चैनपुर के इटौआ बेनीराम गांव के तीन युवक आ गए। उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर बिलाल और उसके परिवार को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ भी हमलावरों ने बदसलूकी की। पुलिस के पहुंचने पर कि सी तरह भीड़ में शामिल लोग भागे। मौके से तीन लड़कों को पुलिस हिरासत में ले लिया। बिलाल ने बताया कि पुलिस ने उनसे 35 हजार रुपये घायल को दिलाकर फैसला करा दिया। दूसरे शहर का मामला है। मुकदमें के झंझट में हम नहीं पड़ना चाहते थे। अब हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें