फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में रबड़ी खाई, पैसा मांगने पर चला दी गोली

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Free porridge eaten, opened on demand money shot - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मुफ्त में रबड़ी खाने वाले स्कूटर सवार दो लोगों ने पैसा मांगने पर सैलानी चौराहे पर फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले युवक भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बारादरी इलाके के पुराना शहर स्थित सैलानी चौराहे पर हुई। यहां गुडबिल रेस्टोरेंट के नाम से आरिफ की मिठाई की दुकान है। दुकान पर दो युवक स्कूटर से आए और रबड़ी खाई। रबड़ी के 50 रुपये बने। दुकानदार ने पैसा मांगा तो युवक भड़क उठे और पैसा देने से साफ मनाकर दिया। हुज्जत करते हुए एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों युवक स्कूटर से भाग गए। गोली चलने से इस चौराहे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। होटल मालिक ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। यही नहीं उसने यह तक कह दिया कि कोई घटना नहीं हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि झगड़ा पुराना है। दो दिन पहले भी होटल मालिक के छोटे भाई से झगड़ा हुआ था। शायद यही युवक दोबारा आए तो झगड़ा फिर हो गया। इंस्पेक्टर बारादरी राजेश सिंह का कहना है कि जांच में मामला लेनदेन को लेकर झगड़े का पाया गया। होटल वाले ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी। फायरिंग की बात भी आसपास जानकारी करने पर पुष्ट नहीं हुई। फिर भी पुलिस अपने स्तर से लड़कों का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि लेनदेन का मामला है। फायरिंग किसने की इसकी जांच करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें