फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2016 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले फरीदपुर की द्वारिकेश चीनी मिल से घर लौटते समय चाहरपुर तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली लूटने का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या करने की वारदात का खुलासा हो गया। एक ही गांव के तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। मौके पर मिली गन्ने की पर्ची के सहारे पुलिस कातिलों तक पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली, एक अभियुक्त की चप्पल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

26 फरवरी की रात साढ़े दस बजे द्वारिकेश चीनी मिल से गन्ना उतारकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर लौट रहे ग्राम मिर्जापुर, थाना भुता के राजेश कुमार की हत्या करने के बाद बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली थी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली बीसलपुर-बरेली मार्ग पर थाना भुता के ग्राम ब्रहमपुर की सीमा में छोड़कर फरार हो गए थे। मौके से मिली एक  जोड़ी चप्पल और द्वारिकेश चीनी मिल की पर्ची पर लिखे नाम से पुलिस को सूत्र मिल गया। पर्ची शिभम पुत्र ऋषिपाल ग्राम कैरूआ प्रकाश, थाना फरीदपुर की थी। पुलिस ने शिभम से कड़ाई से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। शिभम के साथ कैरुआ गांव के ही मदरेश उर्फ दिलीप पुत्र गयाराम और उसके साथी बबलू उर्फ अजयपाल पुत्र नरायणलाल भी वारदात में शामिल थे। मदरेश की निशानदेही पर पुलिस ने राजेश की हत्या के में इस्तेमाल किया गया तमंचा, बबलू की चप्पल और कारतूस बरामद किए गए। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि सीओ फरीदपुर धर्म सिंह मार्छाल के निर्देशन में 48 घंटे के अंदर प्रभारी निरीक्षक अख्तर सज्जाद ने टीम के साथ घटना का खुलासा किया है। हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पर्ची से कातिलों तक पहुंची पुलिस
ट्रैक्टर-ट्राली लूटने का विरोध करने पर गोली मारकर राजेश कुमार की हत्या के बाद शिभम की जेब से गिरी द्वारिकेश चीनी मिल की पर्ची मौके से मिलने से पुलिस को बदमाशों के घर का रास्ता मिलता चला गया। पुलिस ने घटनास्थल पर मिली पर्ची के आधार पर शिभम के बारे में जानकारी की गई तो वह घर पर मिल गया। उसके कपड़ों पर ट्रैक्टर-ट्राली से कूदकर भागने की निशानी मिट्टी लगी थी। पुुलिस को उससे पूछताछ के बाद उसके दोनों साथी भी मिल गए।     
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें