फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजगंज में दो समुदायों में पथराव, फायरिंग

Sat, 20 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
राोते प‌िररिवार के लाोग
विज्ञापन
 उदरनपुर गौटिया गांव के ब्रह्मदेव मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। दूसरे पक्ष अजान की बात कहकर लाउडस्पीकर बंद कराने गया था जिसके बाद बवाल हुआ। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। बवाल के दौरान औरंगाबाद की प्रधान के बेटे संजू समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती करा दिया है। उदरनपुर गांव के जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पति सर्वेश का बवाल के बाद से ही पता नहीं लग पा रहा है। घटना के बाद गांव को छावनी बना दिया गया है। सीओ नवाबगंज इंदु प्रभा सिंह खुद गांव में कैंप कर रही हैं। पुलिस ने दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव उदरनपुर गौटिया में ब्रहमदेव स्थल पर बने मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कई दिनों से रस्साकसी चल रही थी। शुक्रवार को मंदिर पर लाउडस्पीकर बज रहा था। आरोप है कि इस दौरान अजान का समय बताकर दूसरे समुदाय के लोग मंदिर पर बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कराने के लिए पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य और प्रधानपति सर्वेश गंगवार, औरंगाबाद प्रधान पुत्र संजू गंगवार और उनके साथियों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों में कहासुनी होने लगी। मारपीट शुरू होने के बाद भगदड़ मच गई। संजू गंगवार और उनके साथी जैसे ही महराव व उस्मान के घर के पास पहुंचे। छतों से फायरिंग और पथराव होने लगा। इस दौरान एक फायर संजू के कान के पास और सिर पर पत्थर लगा जिससे वह घायल हो गये। पत्थरबाजी होने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। लोगों ने आस पास के घरो में भी पथराव किया। लोग असलाह लेकर आमने समाने आ गये। जिसमें प्रधान पुत्र औरंगाबाद संजु गंगवार,वेदपाल,गुडडू,व छत्रपाल समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर एसओ धर्मेन्द्र कुमार ,सीओ नवाबगंज इंदु प्रभा व नवाबगंज इंस्पेक्टर राजीव शर्मा आदि लोग फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये जहां पर गांव के लोग पहुंचे और जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पति सर्वेश गंगवार को घरों में बांधकर डालने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने सर्वेश प्रधान की तलाश में कई घरों मे जाकर पूछताछ की लेकिन देर रात तक सर्वेश प्रधान का पता नही लग सका। पुलिस ने मौके पर पडे़ असलहों को उठाकर थाने ले आई है। गांव के हनीफ पुत्र शमशीर व इनके दामाद वसीम पुत्र मकबूल निवासी सेंथल टांडा को हिरासत मे लेकर थाने ले आये। देर रात तक गांव वालों के साथ पुलिस प्रधान सर्वेश की तलाश कर रही थी लेकिन पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें