लेकिन मुंह में केमिकल लगाकर ठूंसे गए कपड़े की वजह से वह बदहवास होती गई और ज्यादा कुछ नहीं देख पाई। सोमवार को लड़की के कलमबंद बयान उसकी तबियत खराब होने की वजह से नहीं दर्ज हो पाएं। लेकिन वह अभी भी पुराना शहर के होटल को ही अपने दुष्कर्म का स्थान बता रही है। वह होटल आरोपियाें के किसी परिचित का था।
पीड़िता ने बातचीत में बताया कि फरीदपुर में नहर के पास पहली बार दुष्कर्म करने के बाद दो लोगों ने मिलकर उसे कार में बैठाया और दो अन्य लोगाें को बुला लिया। दो आगे और दो पीछे बैठे युवक इस बीच फोन पर बात करते हुए केवल सुन रहे थे बोल कुछ नहीं रहे थे। कार चलाने वाले युवक से उसके साथी पुराना शहर के होटल में ले जाने को कहा। पीड़िता के मुताबिक पहले तीन होटल ले गए, वहां से लौटा कर चौथे होटल में लाए। यहां एक सफेद दाढ़ी में बुजुर्ग काउंटर पर बैठे थे, जबकि दूसरा खाना परोस रहा था। होटल में कुर्सियां व मेज भी रखी थी। लड़की को होटल में उतारा गया वहां आसपास कोई नहीं था। लेकिन तीन होटलाें से चौथे होटल की दूरी ज्यादा नहीं थी। होटल पहुंचते ही लड़की के साथ सबने मिलकर दुष्कर्म किया और उसको ठंडे पानी से नहलाया। मांस भी खिलाया। पीड़िता का कहना है कि पुराना शहर वह हमेशा परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर आई हैं। अपहरण के दौरान यह कार उस गली से भी निकली जहां उसके रिश्तेदार का घर है। लेकिन बदहवास होने के चलते वह चिल्ला नहीं पाई। उसके रिश्तेदार के घर से होटल जाने में करीब आधे घंटे लगे। जिस होटल में लड़की को लाया गया उससे उन तीनाें ने सलाम भी किया। इससे जाहिर होता है कि वे किसी परिचित के होटल में लाए थे।
- लड़की तो नाबालिग है
कन्या इंटर कालेज में कक्षा पांच में पढ़ने वाली लड़की की दस्तावेज और एक्सरे रिपोर्ट दोनों ही उसे नाबालिग बता रहे हैं। सोमवार को एक्सरे रिपोर्ट में हड्डियों की दशा देखने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने उसे 14 से 16 साल के बीच बताया है। साथ ही उसका हीमोग्लोबिन आठ प्वाइंट आया है जबकि 12 होना चाहिए।
- दो दिन बाद आज कुछ खाया
पीड़िता को अस्पताल में शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी और डॉ. रूचि श्रीवास्तव की पैनल टीम उसे देख रही है। डॉ. प्रमेंद्र ने बताया कि दो दिन से कुछ न खाने के बाद उसने दाल का पानी लिया। उल्टियां हो रही थीं जो अब बंद हैं। रोना भी कम हुआ है। फिजिकल ट्रीटमेंट के साथ काउंसलिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है।