फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पहचाना चौथा आरोपी, जेल गया

Tue, 10 Feb 2015 12:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 छात्रा के परिवार वाले ही बेगुनाह बब्बन को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए। बाद में छात्रा से पहचान कराने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। उधर इंस्पेक्टर जितेंद्र कौशल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से रेप की पुष्टि हो गई है। प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान भी मिले हैं। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिल गई है, मंगलवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

फरीदपुर गैंगरेप मामले में पुलिस तीन अभियुक्तोें को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। रिपोर्ट में जिस अज्ञात अभियुक्त की पुलिस को तलाश थी तफ्तीश में उसका नाम बब्बन पता चला। इस पर पुलिस ने मोहल्ला कानूनगोयान के बब्बन नाम के युवक को पकड़कर बिथरीचैनपुर थाने में बैठा दिया, लेकिन पुलिस को पता चला कि मोहल्ला कस्सावान में भी इसी नाम का एक युवक और है जो मुख्य अभियुक्त के पास ही प्याज का ठेला लगाता था। पुलिस ने रात में उसको भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के कारण वह भी शामिल होने की बात स्वीकारने लगा जिस पर पुलिस संशय में पड़ गई। इधर मोहल्ला कस्सावान के लोगों ने पीड़ित छात्रा के परिवार को दोनों फोटो दिखाए। लड़की ने बिथरी चैनपुर में बंद युवक की शिनाख्त कर ली। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग मोहल्ला कानूनगोयान के युवक को छु़ड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने उनके कहा कि जांच करने दो छोड़ दिया जाएगा, लेकिन वह छुड़ाने के लिए अड़ गए। पुलिस ने छानबीन करने के बाद देर रात मोहल्ला कस्सावान के युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया। छात्रा की हालत अभी इस लायक नहीं थी कि उसे कोर्ट में ले जाकर बयान कराए जा सकें। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कौशल ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में कलमबंद बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें