विदेश में नौकरी करने के दौरान मुजफ्फनगर के युवक से फेसबुक पर दोस्ती करके आंवला की लड़की ने पांच लाख रुपये ठग लिए। न तो नौकरी लगी न ही रकम वापस मिली। अब युवक को धमकी मिल रही है। आंवला पहुंचे युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मुजफ्फरनगर के थाना तितावी इलाके के लड़ुआ गांव निवासी अहसान अली ने बताया कि चार साल पहले वह सऊदी अरब में नौकरी करता था। फेसबुक पर उसकी आंवला की एक लड़की से दोस्ती हो गई। उसने अपनी मजबूरी बताकर तीस हजार रुपये मांगे तो तीन मई 2013 को वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से लड़की को भेज दिए। इसके बाद वह भारत आ गया तो लड़की ने फोन पर भी बात करनी शुरू कर दी। लड़की ने उसे कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर अपने रिश्ते के भाई से मिलवाया और पांच लाख रुपये देने की बात तय हुई। युवक ने बताया कि दस नवंबर 2014 को दोनों ने उसे बाहर जाने को तैयार करने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिये। 14 नवंबर 2014 को एक लाख, आठ दिसंबर को 25 हजार खाते में फिर खाते में डाले गए। इसके बाद पीएनबी के खाते में 15 नवंबर से 17 दिसंबर 2014 तक छह बार में दो लाख 70 हजार रुपये जमा किए। उसने एसएसपी मुजफ्फनगर को पत्र देकर उसने न्याय मांगा। आंवला कोतवाली में भी उसने आरोपियों से रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई।