फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई और ठेकेदार के खिलाफ वन विभाग में केस दर्ज

Mon, 18 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाला निर्माण के लिए नगर निगम ठेकेदार ने पांच हरे पेड़ों की जड़ें खोद दीं। एक सामाजिक संस्था की शिकायत पर वन विभाग ने नगर निगम जेई और ठेकेदार के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कुल 12 पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन इनमें पांच पेड़ अब सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


निगम का निर्माण विभाग जीटी रोड पर नाला निर्माण करा रहा है। इस बार निगम ने नाले की चौड़ाई बढ़ा दी है। ऐसे में सड़क किनारे लगे पेड़ नाले के भीतर आ गए हैं। ठेकेदार ने इन पेड़ों की जड़ों के नीचे खुदाई कर दीवार बनाने को जगह निकाली है।

सोसायटी फॉर प्रोटेक्शन इंवायरमेंट एंड बायोडायवर्सिटी के संयोजक आकाश वशिष्ठ ने रविवार को इसकी शिकायत वन विभाग से की। विभाग की टीम ने मौके निरीक्षण किया। डीएफओ (जिला वन अधिकारी) डॉ. जोगा सिंह ने बताया कि जांच में पांच पेड़ों को क्षति पहुंचाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत नगर निगम के जेई और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें