Everything was okay in the inspection of Maria Frozen
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
जिले की एक मात्र आधुनिक मांस फैक्ट्री मारिया फ्रोजन एग्रो फूड्स लिमिटेड का पीएमओ और स्थानीय अफसरों की टीम ने शनिवार को अलग-अलग निरीक्षण किया। पांच बिंदुओं के निरीक्षण में फैक्ट्री में टीमों को सबकुछ ओके मिला।
शनिवार की सुबह पीएमओ की टीम पर्यावरण एंव वन मंत्रालय के मुख्य वैज्ञानिक आरबी सिंह की अगुवाई में ाहजहांपुर रोड पर नकटिया स्थित मारिया फ्रोजन पहुंची। टीम के सात एफएसडीए की ममता कुमारी भी थीं। टीम ने कई घंटे फैक्ट्री का बारीकी से निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं। शाम को कमिश्नर और डीएम की टीम मारिया फ्रोजन पहुंच गई। इस टीम में एसडीएम सदर आईएएस अपूर्वा दुबे, आईपीएस आकाश तोमर के अलावा थाना कैंट के प्रभारी ब्रजेश सिंह आदि थे। टीम के अफसरों ने फैक्ट्री का पांच बिंदुओं का निरीक्षण किया। फैक्ट्री में एक हजार पशुओं के पोस्टमार्टम होता है। इतने ही रजिस्ट्रेशन थे। ग्रीन एरिया भी मानक के मुताबिक है। बेस्टेज का डिस्पोजल की व्यवस्था भी मानक के मुताबिक की गई है। टीमों को सारे कर्मचारी यूनिफार्म में मिले। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उनमें मानक के मुताबिक तीस दिन का रिकार्ड मिला। एसटीएम सदर अपूर्वा दुबे ने बताया कि मारिया फ्रोजन फैक्ट्री में सब कुछ मानक के हिसाब से मिला। हमसे पहले सुबह पीएमओ द्वारा गठित टीम भी फैक्ट्री का निरीक्षण कर चुकी है।
700 रुपये को बिका मांस
-अवैध बूचड़खाने बंद होने की वजह से शहर में मांस के दाम तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गए। शनिवार को 700 रुपये में भैंस का मांस बिका। मुर्गा के मांस से रेट 300 रुपये तक हो गए। बकरे का मांस भी शहर में आसानी से नहीं मिल पाया। बिना लाइसेंस के मांस की दुकानें चलाने वालों ने दुकानें बंद रखीं। छापामारी के डर से शहर में मांस की चंद दुकानें ही खुल पाईं।
-शुक्रवार को फैक्ट्री बंद रहती है। इसलिए लोगों को मांस मिलने में दिक्कत रही होगी। शनिवार को हमने पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया है। रविवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर के लोगों को मांस की सप्लाई दी जाएगी- हाजी शकील कुरैशी, चेयरमैन, मारिया ग्रुप