फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध सैन्य बलों की भर्ती में फिर फर्जीवाड़ा, सात धरे

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।then-in-the-recruitment-of-s
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के बाद अब अर्द्ध सैन्य बलों की भर्ती में भी फर्जीवाड़े की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं। मुन्ना भाइयों ने सॉल्वर बैठाकर लिखित परीक्षा दी है। मंगलवार और बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी बीएसएफ और आईटीबीपी की भर्ती में सेंध लगाने की कोशिश सामने आई। बीएसएफ भर्ती में धांधली की कोशिश करने वाले चार मुन्ना भाइयों को पुलिस को सौंपा गया। वहीं आईटीबीपी ने भर्ती परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बैठाने वाले तीन युवकों को कैंट पुलिस को सौंपा है। कुल मिलाकर अब तक तीन दिनों में 14 युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनमें दस तो बीएसएफ भर्ती में शामिल हुए थे और चार आईटीबीपी में भर्ती के लिए आए थे।
विज्ञापन

बीएसएफ भिटौरा 125वीं बटालियन में कांस्टेबल जीडी पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को भी मेडिकल असेसमेंट टेस्ट हुआ। चयन बोर्ड के अधिकारियों ने बृजेश कुमार पुत्र किशोरी दास निवासी बुधि पैमार थाना मुस्तकिल गया बिहार, दीनानाथ पटेल पुत्र तुलसीराम निवासी प्रानपुन थाना नवाबगंज इलाहाबाद, सुजीत कुमार पुत्र संतलाल पटेल निवासी नरायनपुर थाना सोरांव इलाहाबाद और निरंजन कुमार पुत्र विजय कुमार पथरा थाना करछना, इलाहाबाद के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा पाया। चयन बोर्ड प्रभारी एसएस ठाकुर के मुताबिक चारों के हस्ताक्षर, निशानी अंगूठा लिखित परीक्षा और बीएसएफ के पास उपलब्ध दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे थे। सेना के अधिकारियों ने चारों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आईटीबीपी की भर्ती में भी सॉल्वर बैठाकर लिखित परीक्षा पास करने वाले तीन को गिरफ्तार किया गया है। अलीगढ़ निवासी केसी राम के बेटे नकुल कुमार, मथुरा के जराका निवासी बदन सिंह के बेटे सचिन और मथुरा के ही गोवर्धन निवासी रामकुमार पुत्र प्रभुदयाल को फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल के दौरान न इनकी फोटो मैच हुई और न ही इनके हस्ताक्षर मिले। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर धरेंद्र ने तीनों को कैंट पुलिस को सौंपा है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें