फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Tue, 23 Feb 2016 02:20 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/पीलीभीत। शहर के मोहल्ला भूरे खां में घर के बाहर खेल रही एक आठ साल की बच्ची को अगवा कर ले जाने के बाद अंजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। आनन फानन में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। यहां बच्ची की हालत अभी गंभीर बनी है। आईजी विजय सिंह मीना के आदेश पर बच्ची का मेडिकल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार को उनका परिवार बरेली आया था। बच्ची परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर ही थी। शाम को वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी किसी ने उसे उठा लिया और दुष्कर्म किया। क्षतविक्षत हालत में किसी तरह वह घर पहुंची तो लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर इधर वह भी पहुंच गए। बेटी की हालत देखकर वे लोग बिना पुलिस को सूचना दिए बरेली के लिए चल दिए। बच्ची की हालत अभी भी गंभीर है। बरेली में आईजी ने मामले का संज्ञान लेकर लिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर पाल धामा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल लिया। साथ ही आईजी की तरफ से परिवार वालों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें