फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौराटांडा में शराब के ठेके पर महिलाओं का बवाल

Sat, 18 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
श्‍ाराब का ‌िवविराोध्‍ा
विज्ञापन
भूड़ा गांव में लंबे समय से शराब का विरोध कर रही महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। उन्होंने देशी शराब के ठेके पर पहुंचकर पहले ताला तोड़ा फिर शराब की पांच पेटियों और तख्त को जला डाला। मैनेजर और कर्मचारियों ने विरोध किया तो लाठियां फटकार उन्हें भी दौड़ा दिया। महिलाओं के तेवर देख गांव में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

भूड़ा महमूदपुर गांव में तीन साल पहले भी शराब की दुकान थी। आबादी के बीचों-बीच स्थित होने के कारण महिलाओं ने इसका विरोध किया था। इसके लिए कई बार विरोध प्रदर्शन हुए तो पुलिस ने इसे सील कर दिया था। जांच में पता चला कि इस दुकान का लाइसेंस भूड़ा महमूदपुर के नाम से है इसलिए तत्कालीन एसओ की रिपोर्ट पर डीएम ने इसका लाइसेंस निरस्त कर दिया था। बाद में सिंडीकेट ने भूड़ा गांव के नाम से नया लाइसेंस बनवा लिया। आठ दिन से गांव में देशी शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट चल रही थी। महिलाओं को इसका पता चला तो विरोध का एलान कर दिया। शुक्रवार को नई दुकान का उद्घाटन होना था। दोपहर करीब एक बजे तीस से ज्यादा महिलाएं लाठी और डंडे लेकर दुकान पर धमक गईं। उसी समय सेल्समैन सुनील, सूरज और मैनेजर राजेश राय मौके शराब की पांच पेटियां लेकर दुकान में पहुंचे ही थे। महिलाओं को देख तीनों ने दुकान बंद कर दी। महिलाओं ने उन्हीं के सामने ताला तोड़ दिया। इसका विरोध किया तो तीनों को खदेड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखीं पांचों पेटियां निकाल दी और आग के हवाले कर दिया। वहां पड़ा तख्त भी जला डाला। 
उधर, मैनेजर राजेश राय ने कहा कि ताला गांव के ही रामपाल ने तोड़ा है। उनका आरोप है कि वह कच्ची शराब बेचता है। उसी ने महिलाओं को आगे कर आग लगाई है। इसके बाद राजेश राय ने  रामपाल और एक महिला के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी एसओ मदन सिंह तोमर ने कहा कि तहरीर मिल गई है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो---17एमआरजेडपी2-
मीरगंज में भी युवाओं ने भरी हुंकार
मीरगंज। सिरौली रोड चौराहे पर ब्रह्मादेवी बालिका इंटर कॉलेज और तीन अन्य शिक्षण संस्थाओं के पास देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए युवाओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। युवा कल्याण शिक्षा समिति के बैनर तले जुटे युवाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर शराब भट्ठी न हटने पर बड़ा आंदोलन करने का एलान भी किया। उनका कहना था कि दुकान पर सुबह से देर रात तक पियक्कड़ों का जमावड़ा रहता है। नशेड़ी कॉलेज आती-जाती लड़कियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसते हैं। मारपीट और गालीगलौज भी होती है। शराब की दुकान के पास ब्रह्मादेवी बालिका इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई हाईस्कूल, स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर और दुर्गा-हनुमान मंदिर भी है। ज्ञापन देने वालों में महीपाल गोला, रंजीत सिंह, राहुल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें