फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के विरोध में फायरिंग, पथराव

Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर में गांव फजलपुर में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन

गांव निवासी भूराज पुत्र शेर सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लगाया कि गांव निवासी राजेंद्र व उसके पुत्र वीर बहादुर, तेज बहादुर, लाल बहादुर अवैध शराब का कारोबार करते है। वे शुक्रवार को लोक निर्माण की जमीन पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। आम रास्ता होने के कारण गांव वाले इकट्ठा होकर दीवार निर्माण न करने की बात कहते हुये समझाने लगे तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचों से फायरिग शुरू कर दी तथा घरों की छत से पथराव कर दिया। सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गया। भूराज के मुताबिक उसने तथा गांव वालों ने भागकर जान बचायी। पुलिस ने भूराज को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।

डीजे पर गाना बजाने को लेकर पथराव
चंदक में गांव खानपुर माधो में बच्चे के नामकरण समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बखेड़ा हो गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और बाद में पथराव तक हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर दोनों पक्ष शांत नहीं हो पाए। इसके चलते दोनों ओर से आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया गया। गांव खानपुर माधो उर्फ डेरियों निवासी जय सिंह के पोते का बृहस्पतिवार को नामकरण समारोह (जसोठन) था। इसी उपलक्ष्य में उनके घर पर रात में डीजे बज रहा था। इस दौरान गांव का अरविंद भी डीजे पर डांस देखने चला गया। यहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर उसका जय सिंह के परिजनों के साथ विवाद हो गया। उस समय तो कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन शुक्रवार को दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के कुछ लोगों में पहले मारपीट हुई और बाद में पथराव तक नौबत पहुंची। इसमें दोनों ओर के कुछ लोग घायल भी हुए। कुछ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को ही शांत करने का काफी प्रयास किया। मगर उनमें समझौता नहीं हो पाया। समझौता न होने की स्थिति में पुलिस ने दोनों पक्षों के ओमपाल सिंह, नरेश, धर्मवीर, मामराज, कलवा, राजवीर, सुनील और अजयपाल को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी भरने के विवाद में हमला,  दो घायल 
बिजनौर सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला अचपल निवासी देशराज की सात साल की भतीजी शालू बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर लगे सरकारी नल से पानी लेने गई थी। पड़ोस के जानी ने शालू को पानी लेने पर थप्पड़  मार दिया। देशराज ने इस बात का विरोध किया तो जानी ने अपने भाई पंकज, टीटू व बंटी के साथ देवराज के घर में घुसकर परिजनों पर लाठी-डंडो से हमला बोल दिया। हमले में देशराज व उसका भाई टीनू घायल हो गए। हमले के दौरान आरोपी तमंचे से फायर करके जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें