फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर और दरोगा की बेटी में मारपीट

Sat, 27 Feb 2016 01:22 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली इलाके में 109 सिविल लाइंस के सामने शुक्रवार को डॉक्टर की कार ने दरोगा की बेटी और बरेली कॉलेज की छात्रा की स्कूटी में टक्कर मारी तो बखेड़ा हो गया। ड्राइवर की बदसलूकी से भड़की छात्रा ने पहले उसे थप्पड़ जड़े फिर कोतवाली में शिकायत कर दी। इसके बाद डॉक्टर के घर छात्र नेताओं का जमावड़ा लग गया। वहां पुलिस के सामने ही एक छात्र नेता ने भी ड्राइवर को पीट दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

 संभल में तैनात दरोगा का परिवार किला इलाके में रहता है। एक्सीडेंट होने के कारण वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बेटी शुक्रवार को स्कूटी से बैंक जा रही थी। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा की तरफ जाने वाली सड़क पर 109 सिविल लाइंस में रहने वाले एक डॉक्टर का ड्राइवर प्रकाश नायक कार गाड़ी पार्क कर रहा था। इस दौरान स्कूटी कार से टकरा गई। इसके खफा छात्रा ने ड्राइवर को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि ड्राइवर ने छात्रा का हाथ पकड़कर बदसलूकी करनी शुरू कर दी। छात्रा ने दरोगा की बेटी बताकर रौब दिखाने की कोशिश की तो ड्राइवर भड़क गया। उसने जो चाहे वह करने की बात कह दी। छात्रा चौकी चौराहा पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। महिला थाने में भी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंच।  
 इसके बाद विद्यार्थी परिषद के नेता अभय चौहान और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ह्देश यादव भी अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंच गए। मामला बढ़ता देख चौकी चौराहा पुलिस चौकी के प्रभारी प्रेमपाल वार्ष्णेय छात्रा को लेकर डॉक्टर के घर पहुंच गए। वहां पुलिस की मौजूदगी में ही नोकझोंक होती रही। ड्राइवर पुलिस की बाइक पर बैठने में आनाकानी कर रहा था। इतने में छात्र नेता अभय चौहान ने उसे थप्पड़ मार दिया। बवाल होने की आशंका के चलते पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

     
छात्रा मुझे पीटकर थाने पहुंच गई
प्रकाश नायक का कहना है कि छात्रा मोबाइल पर बात करती जा रही थी। उनकी स्कूटी खुद कार से आकर टकराई थी। उसने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी। टक्कर लगने के बाद उसने सॉरी भी कहा था, लेकिन दरोगा की बेटी होने का रौब दिखाने लगीं और उसके कई थप्पड़ मार दिए। इतना ही नहीं वह माफी मांगने की बात कहने लगीं। मेरी गलती ही नहीं थी तो माफी क्यों मांगता।
विज्ञापन


 छात्रा की तहरीर पर उससे बदसलूकी करने वाले ड्राइवर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर दी गई है। उसे हिरासत में भी ले लिया गया है।
 सुधीर पाल धामा प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें