कोतवाली के गांव मढौली स्थित बंबा के निकट ट्रक की टक्कर से बस कंडक्टर की मौत हो गई। गांव चौंडेरा बुजुर्ग निवासी टीटू सिंह अतरौली-अलीगढ मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों पर कंडक्टर था। गुरुवार शाम वह अपनी बाइक द्वारा अतरौली से घर जा रहा था।
गांव मढौली स्थित बंबा के निकट ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ढाबे पर खाना खा रहे लोग आनन फानन वहां पहुंचे और उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उधर, गांव दाउदगढी निवासी सुरेंद्र और लवकुश एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अवंतीबाई चौराहे पर लगी रेलिंग से टकरा गई। दोंनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।