फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन की फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हंगामा

Sun, 03 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिजनों ने मौत का कारण फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंब तीन पर सुंदरलाल देववानी की जेएल फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम से पीके नमकीन और रस बनाने की फैक्ट्री है। 23 वर्षीय मजदूर दिनेश कश्यप यहां 14 वर्षों से काम करता था। वह गोकिल गौटिया निवासी रिक्शा चालक प्रेमराज कश्यप का इकलौता बच्चा था। वह फैक्ट्री के परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।  जहां शनिवार सुबह साढ़े छह बजे कमरे में पंखे का तार लगाते समय बिजली के करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिवार वाले फैक्ट्री पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। दिनेश बचपन से ही फैक्ट्री में रहकर काम करता था, उसकी शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें