फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहली टोला में सवा करोड़ की डकैती आलमगीरीगंज का सर्राफा बाजार बंद

Thu, 18 Dec 2014 12:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोहली टोला में सर्राफ उमेश चंद्र वर्मा के घर पड़ी 1.10 करोड़ की डकैती का खुलासा न होने से व्यापारी गुस्से में हैं। बुधवार को सर्राफा कारोबारियों ने बैठक करके पुलिस की सुस्ती के खिलाफ आलमगीरी गंज का बाजार बंद कर दिया और सामूहिक रूप से जाकर आईजी से मुलाकात की। व्यापारियों ने आईजी से फरियाद की कि दिन में भी डकैतियां पड़ेंगी तो लोग कहां तक बचेंगे। आईजी ने एसपी सिटी और सीओ थर्ड को बुलाकर उनसे अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली और फिर व्यापारियों को जल्द घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आलमगीरी गंज के रंगीलाल मार्केट में बरेली सर्राफा मंडल के बैनर तले हुई बैठक में सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि बदमाश लगातार व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा सर्राफा कारोबारी उनका निशाना बन रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों से आए दिन लूटपाट के बावजूद किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो रहा है। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अब सुरक्षित रहने का एक ही तरीका बचा है कि पुलिस पर भरोसा करने के बजाय सर्राफा व्यापारी खुद अपनी जान-माल की हिफाजत करें। घरों और दुकानों पर सुरक्षा गार्ड रखे जाएं और सीसीटीवी कैमरे भी जरूर लगवा लिए जाएं।
सर्राफा कारोबारियों ने रोहली टोला में सर्राफ उमेश वर्मा से घर पड़ी डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बदमाशों ने उनके घर में सुबह छह बजे डकैती डाली। इसका मतलब साफ है कि बदमाश बेहद बेखौफ हैं। पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। यह सब आम आदमी की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। बैठक में पहले चरण में आलमगीरी गंज का बाजार बंद करने का फैसला लिया गया। इसी बीच बैठक में सर्राफा कारोबारियों के बुलावे पर पहुंचे सीओ थर्ड धर्म सिंह मार्छाल ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद कारोबारी बरेली सर्राफा मंडल के महामंत्री राजकुमार अग्रवाल की अगुवाई में आईजी विजय सिंह मीना के पास पहुंचे। आईजी से सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि ऐसे हालात में वे व्यापार कैसे कर पाएंगे। आए दिन सर्राफा कारोबारी लुट रहे हैं। किसी घटना का खुलासा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।
आईजी ने व्यापारियों से सहयोग करने को कहा। बोले, एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा। आईजी ने कारोबारियों के सामने ही एसपी सिटी और सीओ थर्ड को बुलाया। उन्होंने दोनों अधिकारियों से डकैती पर लगी टीमों के कामों की समीक्षा की। पता चला कि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। आईजी से मिलने वालों में व्यापारी नेता गौरी शंकर खंडेलवाल, घनश्याम मेहरा, संजीव अवतार अग्रवाल, राधा किशन रस्तोगी, अमित वर्मा, गोपाल रस्तोगी, सुशील बंसल, प्रेमशंकर अग्रवाल आदि शामिल थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें