फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम प्रधानों के खिलाफ जांच का आदेश

Wed, 21 Jan 2015 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा और मिड डे मील में घपलों के आरोपों में घिरे जिले के 10 और ग्राम प्रधानों के खिलाफ डीएम ने जांच बैठा दी है। इससे पहले भी 60 ग्राम प्रधानों के खिलाफ जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

मीरगंज ब्लाक के गूला गांव के प्रधान पर निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय न बनवाने का भी आरोप है। क्यारा ब्लाक के करौंदा गांव के प्रधान के खिलाफ अवधेश कुमार, चरन सिंह, शिशु पाल सिंह और गंगा सिंह आदि ने मनरेगा में अनियमितताएं बरतने और मिड-डे मील न बनवाने की शिकायत की है। इस ग्राम प्रधान पर खंड़जा का निर्माण मानकों के मुताबिक न कराने का भी आरोप है। फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के गांव खजुरिया के प्रधान के खिलाफ किशनलाल, गोविंदराम, पप्पू, नेतराम और रामगोपाल आदि ने शिकायत की है। प्रधान पर फर्जी रसीदें और बिल लगाकर पैसा हड़पने के साथ मनरेगा में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया है। इसी तरह अन्य प्रधानों पर भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। डीएम संजय कुमार ने इनकी जांच जिलास्तरीय अधिकारियों को सौंपकर 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
------
इंसेट...
इन प्रधानों के खिलाफ होगी जांच
भद्पुरा ब्लाक के बड़ागांव सम्पत, मीरगंज ब्लाक के गांव गूला, क्यारा ब्लाक के गांव करौंदा, फरीदपुर ब्लाक के गांव लौगपुर, फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के गांव सोरहा, मढ़ौली और खजुरिया, नवाबगंज ब्लाक के गांव फैजुल्लापुर, भुता ब्लाक के गांव डंडिया नवाजिस अली और बहेड़ी ब्लाक के गांव मल्हपुर सवराहा के प्रधानों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें