फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश

Wed, 17 Jun 2015 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 व्हाट्स एप पर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के आरोपी की तरफ से एससीएसटी आयोग ने आरएसी अध्यक्ष, सभासद समेत 21 लोगों के खिलाफ  घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

21 मई को कस्बा रिठौरा दीपक सागर द्वारा व्हाट्स एप पर की गई टिप्पणी के बाद मुस्लिमोें नेे चौकी घेरकर विरोध किया था। हाफिजगंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद दीपक सागर को जेल भेज दिया था। दूसरे दिन दीपक सागर पक्ष के लोगों ने भी चौकी पर बवाल कर दिया था। इससे कस्बे का माहौल गरमा गया था। कई दिन बाद स्थिति सामान्य हो पाई। दीपक के दादा रिटायर्ड टीचर रेवाराम ने अपनी रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने एससीएसटी आयोग लखनऊ में अपनी शिकायत की। शिकायत पत्र में आयोग के सहायक निदेशक तरुण ने एसएसपी बरेली को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायती पत्र में आरोप है कि कस्बे के रजा एक्शन कमेटी के नगर अध्यक्ष फरमूद मंसूरी, जाटवपुरा के सभासद अब्दुल वहीद, इंद्रपुरी की सभासद रेशमा बानों के पति अब्दुल हलीम, जाने आलम, महबूब मंसूरी, शाहदत मंसूरी, जाबिर, इकरार मंसूरी, आशिफ  मंसूरी, एहसान मंसूरी, अफजाल मंसूरी, मौलाना मुश्ताक, अकील अहमद, मोहम्मद सईद, यामीन मंसूरी, बाबू, छोटे बक्श, रईस अहमद, फैजान, अनवार, नाजिम समेत 20 अज्ञात लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। वे दीपक को पूछने लगे। वह घर नहीं मिला। आरोप है कि उन्होंने तोडफोड़ करके घर में मौजूद रेवाराम की पत्नी चमेली देवी पुत्र हरपाल, जगदीश की पुत्र वधू हरिका देवी, चन्द्रकान्ता एवं बच्चे रितु, माधुरी, दुर्वेश कुमारी, गीता देवी आदि को पीट दिया। महिलाओं से अभद्रता कर चंद्रकान्ता के गले से सोने की चेन तोड़ ली। साथ ही जातिसूचक कहकर गालियां दी। आयोग ने इस संबंध में 30 जून तक कार्यवाही भेजने का आदेश एसएसपी को दिया है।

पूर्व प्रधान पर धमकाने का आरोप

रिठौरा। पूर्व प्रधान के रिश्तेदार ने चुनाव की तैयारी कर रहे एक युवा को जान से मारने की धमकी दी है। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसएसपी से की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कलापुर निबासी मान सिंह यादव की रिठौरा में रेडीमेड शाप है। आरोप है कि 9 जून को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने मानसिह यादव को धमकी देते हुए कहा कि मैं पूर्व प्रधान जुगल किशोर का रिश्तेदार बोल रहा हूं। अगर उनके खिलाफ  चुनाव लड़ने की हिम्मत की तो दस दिन में तुझे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें