फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानखाना में बवाल, पथराव, फायरिंग

Fri, 12 Jun 2015 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 दही का कूडा तोड़ने को लेकर लस्सी और आइसक्रीम विक्रेता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई। मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आइसक्रीम विक्रेता ने लस्सी विक्रेता पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और महिलाओं के जेवर लूटने के आरोप की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला बानखाना में बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे हुई। यहां के अब्दुल सलाम घर के पास ही लस्सी बेचते हैं। इनके पास ही मोहल्ले का ही आबिद आइसक्रीम बेचता है। अब्दुल सलाम आबिद के स्टोर में दही के कूडे रखते हैं। इसी को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे अब्दुल सलाम के पुत्र अहमद रजा का आबिद से विवाद हो गया था। दोनों में गाली गलौज और हाथापाई हुई। सुबह तो मामला निपटा दिया गया, लेकिन जब रात में आबिद का पुत्र ईशान आया तो बात बढ़ गई और फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान आबिद पक्ष ने दही का कूडा तोड़ दिया। इसको लेकर बात बढ़ गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक दूसरे के घर पर पथराव किया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। मारपीट में आबिद पक्ष की बेबी, स्वालिया, ईशान और अब्दुल सलाम पक्ष के अहमद रजा आदि छह लोग घायल हो गए। झगडे़ की सूचना पर मोहल्ले में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। आबिद ने अब्दुल सलाम और उसके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर पथराव, मारपीट कर हमला करने, महिलाओं के कुंडल, चेन लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि अब्दुल सलाम ने भी आबिद पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।  
00
पथराव और फायरिंग की बात तस्दीक नहीं
दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच में पथराव और फायरिंग की बात तस्दीक नहीं हुई है। आबिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें