फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

Thu, 11 Jun 2015 01:20 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में भोजीपुरा निवासी कुसुमलता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्हाेंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनाें का कहना था कि मंगलवार को कुसुम का आपरेशन हुआ था, तब वह ठीक थी। लेकिन बुधवार को अचानक इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गंगापुर गांव की रहने वाली कुसुमलता (48) को कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। पित्त की थैली में पथरी होने के चलते मंगलवार को उनका आपरेशन किया गया। इसके बाद उन्हें सर्जरी वार्ड में रखा गया था। लेकिन बुधवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। कुसुम के पति रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जब उसकी हालत बिगड़ी तब कुसुम के साथ उसकी बहन मौजूद थी। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत खराब र्हुई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन को हंगामे की कोई सूचना नहीं मिली। परिवार वाले चीखने चिल्लाने के बाद अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें