बदायूं के थाना अलापुर के कस्बा ककराला के एटीएम कटर तो देश भर में मशहूर है। उन्होंने तमिलनाडु और मध्यप्रदेश पुलिस की तो नाक में दम कर रखा है। सादिक और साजिद अली का ही गैंग तमिलनाडु से बैंक काटकर 48 किलो सोना चोरी कर लाया। मध्यप्रदेश में भी इन्होंने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया।
मार्च, अप्रैल दो महीने दोनों प्रदेशों की पुलिस बरेली में ही डेरा डाले रही। इस गैंग में शामिल लोगों के रिश्तेदारी बरेली में भी हैं। इसलिए वह यहां पनाह लेते हैं। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक कॉलोनी से मध्यप्रदेश पुलिस ने एक शिक्षक को उठा लिया था। लेकिन बाद में नेताओं के दबाव में उसे छोड़ना पड़ा। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक ककराला के एटीएम कटर गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देने के लिए अपना गैस कटर और गाड़ी लेकर चलते हैं। घटना से पहले रैकी कर लेते है। बैंक या एटीएम को भी वह निशाना बनाते हैं। फरीदपुर में बैंक काटने की वारदात में एटीएम कटर ने बाकीटॉकी का इस्तेमाल किया था। इसी तरह और भी घटनाओं में वह मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचते हैं। आईजी विजय सिंह मीना ने बताया कि शीशगढ़ की एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में भी ककराला गैंग पर शक जताकर काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्ह की कोई क्लू मिलेगा।
गैंग नंबर एक
-इस गैंग ने नौ जनवरी को होशगांबाद, मध्यप्रदेश के वनखेड़ी में एसबीआई बैंक से 58 लाख काटकर निकाल लिए थे और फरार हैं।
1- सरदार वली पुत्र मुम्तीयार निवासी ककराला थाना अलापुर(बदायूं)
2- इसरार उर्फ टिन्ना पुत्र मुम्तीयार निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
3- अमजद खान निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
4- मोजम अली पुत्र वाहिद मियां निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
5- कडिया मिस्त्री पुत्र इसरार निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
6- साकिर पुत्र नन्हेें खान निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
7- हन्नान पुत्र खान बहादुर निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
8- नबाबुल निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
गैंग नंबर दो
-इस गैंग ने इसी साल की शुरूआत में तमिलनाडु के गुरुपर्व पल्ली डिला किशनगिरी में बैंक काटकर 48 किलो सोना चोरी कर लिया है। पुलिस सादिक और साजिद गैंग में दोनों सगे भाई हैं और एटीएम काटने में माहिर हैं।
1- साजिद पुत्र करामत अली निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
2- सादिक अली पुत्र करामत अली निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
3- फहीम पुत्र आगाज निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
4- मुस्लिम पुत्र शमशाद निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)
5- अनवर पुत्र असगर निवासी बेहटा डम्बर नगला थाना कादरचौक (बदायूं)
6- लईक अली निवासी ककराला थाना अलापुर (बदायूं)