फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के कारोबारी की कार से विदेशी लैपटॉप चोरी

Sat, 16 May 2015 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईसाईयों की पुलिया के पास इंजन से मोबिल निकलने का झांसा देकर झारखंड के बैट्री कारोबारी की कार से टप्पेबाज एक अटैची उड़ा ले गए। अटैची में विदेशी लैपटॉप के अलावा 15 हजार रुपये और बैंकों की चेक बुकें भी थी। कारोबारी हरियाणा के डीजी पीके अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। घटना की सूचना पर सीओ ने इंस्पेक्टर बारादरी के साथ मौके का मुआयना करके मुकदमा लिखवा दिया है, लेकिन अभी तक टप्पेबाजों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को झारखंड के 2 एफ वाटिका अपार्टमेंट लाइन टंक रोड, रांची में एसीबी बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक पीसी अग्रवाल विशाल खंड, गोमतीनगर, लखनऊ के रहने वाले भांजे के निशित बंसल के साथ गाजियाबाद से लौटकर होटल ओबराय आनंद में ठहर गए थे। शुक्रवार को करीब सवा बारह बजे वे पजेरो कार से लखनऊ की तरफ से चले तो मालियों की पुलिया के पास बाइक सवार तीन लड़कों ने इंजन से मोबिल निकलने का इशारा किया। कार चालक प्रमोद सिंह ने ईसाईयों की पुलिया के पास बाएं तरफ सड़क किनारे रोक ली। कार से निशित बंसल और चालक नीचे उतरकर बोनेट खोलकर देखने लगे। बोनट पर मोबिल पड़ा हुआ देखकर दोनों हैरान हो गए। इसी बीच पीसी अग्रवाल कार में बैठकर आईपेड पर काम कर रहे थे। एक अंजान किशोर ने आकर शीशा खटखटाकर कार के बोनट की और इशारा किया। इस पर पीसी अग्रवाल भी कार से नीचे उतर आए। इसी का फायदा उठाकर किशोर कार की पिछली सीट पर रखी अटैची उड़ा ले गया। अटैची में विदेशी लैपटॉप और 15 हजार रुपये थे। बोनट बंद करके पीसी अग्रवाल समेत तीनों लोगों ने अटैची गायब देखकर कंपनी से एएसएम शैलेश कुमार सक्सेना को बुला लिया और थाने पहुंच गए। सीओ असित श्रीवास्तव थाने में ही बैठे थे। वह इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम को लेकर सीधे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्ज करा दिया है। सीओ ने बताया कि लैपटॉप की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सीनियर अफसरों का फोन आने पर मचा हड़कंप
-हरियाणा के डीजी ने लखनऊ के सीनियर पुलिस अफसरों से बात करके अपने रिश्तेदार बैट्री कारोबारी की मदद करने को कहा तो यहां उसका असर तुरंत दिखा दिया। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने फोन करके उनसे बात क ी और घटना का खुलासा जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पहले भी तोड़े गए कारों के शीशे
-कृष्णा लान के बाहर सड़क पर खड़ी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन की कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाज उनका पर्स निकालकर ले गए थे। पर्स में उनकी बेटियों का गिफ्ट किया हुआ कीमती मोबाइल और अन्य जरूरी सामान भी था। घटना को एक साल होने को है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कुछ नहीं किया।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास बैंक के सामने कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के बेटे की कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाज करीब ढाई लाख रुपये निकाल ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कारों के शीशे साफ करने वाले एक शातिर बच्चे को चिहिन्त कर लिया था, लेकिन आज तक न तो उनकी रकम बरामद हो पाई और न ही आरोपी किशोर पकड़ में आया है।  
विज्ञापन



         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें