फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर में सरेशाम व्यापारी से नगदी, जेवर लूटे

Thu, 14 May 2015 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की शिथिलता से बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पहले नवाबगंज में दुकान बंद करते समय मोबाइल शॉप मालिक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा था। बुधवार को फरीदपुर कस्बे में सरेशाम भरी बाजार के बीच एक व्यापारी 22 हजार रुपये और जेवर लूट लिए गए। घटना को अंजाम कार सवार बदमाशों ने दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस देर शाम तक लुटेरों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस में रहने वाले राकेश अग्रवाल की फरीदपुर में नेशनल हाइवे स्थित मेन मार्केट में कपडे़ की दुकान है। वह रोज अपनी कार से फरीदपुर आते जाते हैं। राकेश अग्रवाल ने बताया कि  मेरे कहने पर शाम करीब 6.30 बजे ड्राइवर विनोद मिश्रा ने कार बाहर निकाल कर रोड पर खड़ी कर दी और सामान रखने लगा। सामान रखने के बाद विनोद ने देखा तो कार का एक पहिया पंचर था। इससे वह पहिया बदलने लगा। चूंकि इस बीच राकेश अपनी दुकान बंद कर चुके थे, जिससे दुकान के सामने फुटपाथ पर कुर्सी डालकर बैठ गए। तभी करीब 18 वर्षीय एक युवक चुपचाप नजदीक पहुंचा और राकेश के हाथ में थमा थैला छीनने के बाद उसने तेज दौड़ लगा दी। राकेश के शोर मचाने पर विनोद और आसपास मौजूद अन्य लोग समझ पाए इससे पहले युवक कुछ दूर खड़ी सिलेटी रंग की की सेंट्रो कार में बैठ गया। चालक ने कार बरेली की ओर दौड़ा दी। बदमाशों की कार का ड्राइवर विनोद ने पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ने में नाकाम रहा। व्यापारी राकेश कपड़े की दुकान के साथ जेवर गिरवीं रखने का काम भी करते हैं। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 22 हजार रुपये और जेवर थे। बैग में जेवर कितनी कीमत के थे यह बताने से राकेश कतराते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पर दिल्ली का नंबर लिखा था।
इस घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वायरलेस पर मैसेज प्रसारित हुआ तो घेराबंदी कर चेकिंग शुरू हो गई। मगर देर शाम तक कार और उसमें बैठे बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें