फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल में मदद करेंगे रिटायर अफसर

Fri, 08 May 2015 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाहरी इलाके में बसी कॉलोनियों की सुरक्षा के लिए डीआईजी ने रिटायर पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों की मदद लेने को प्लान तैयार कर लिया है। कॉलोनियों में कमेटी बनाकर हर शख्स पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआईजी आरकेएस राठौर ने अपने ऑफिस में रिटायर पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों को बुला लिया। उन्होंने कहा कि शहर में 35 रिटायर पुलिस अधिकारी रहते हैं। सभी पुलिस परिवार के लोग हैं। इसलिए क्राइम कंट्रोल में उनकी भूमिका भी होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने इलाके में पुलिस की मदद करें। शहर के बाहर में बसी कॉलोनियों में कमेटी बनाने में वह पुलिस की मदद करें। कमेटी कॉलोनी में रहने वाले हर शख्स का लेखाजोखा रखेगी। किराएदारों और क्रिमनलों का भी कमेटी के पास ब्यौरा रहेगा। फेरी वाले, दूधियों, सब्जी बेचने वाले सभी पर कमेटी को नजर रखनी होगी। शुक्रवार से ही कमेटी बनाने के लिए लोगों के चयन का काम शुरू करना है। ताकि कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था हो पाए। रिटायर अफसरों ने डीआईजी को पुलिस की मदद करने का पूरा आश्वासन दिया। इस मौके पर एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी, रिटायर सीओ सीके मिश्रा, सीएल शर्मा, वीएल मलिक आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें