फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने ही लूट ली अस्मत

Sat, 02 May 2015 02:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गई किशोरी को चचेरे भाई ने ही हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे घर लाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के औरंगाबाद गांव में बृहस्पतिवार शाम चार बजे गांव की तेरह साल की लड़की खेत पर जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे लक्ष्मण प्रसाद के बेटे मंगलसेन ने उसे दबोच लिया। मंगलसेन लड़की का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटकर जख्मी भी कर दिया गया। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया और शोर सुनकर पहुंचे लोग उसे घर लाए। मामला परिवार से ही जुड़ा था, इसलिए बृहस्पतिवार देर रात तक पंचायत चलती रही। लड़का पक्ष मामला निपटाने की कोशिश करता रहा, इसलिए पीड़ित पक्ष थाने नहीं जा पाया। शुक्रवार को लड़की का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। एसओ अमर सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें