फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा आ जाओ, मम्मी को मारकर भाग गए पापा

Sat, 25 Apr 2015 12:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के इलाज के लिए मायके से पैसा न लाकर देने की खुन्नस में पति ने पत्नी की पिटाई की और उसे धक्का दे दिया। महिला का सिर दीवार पर लगा और उसके नाक व कानों से खून बहने लगा। ये देखकर पति भाग गया। घर में मौजूद आठ साल की बच्ची ने अपने मामा को फोन कर कहा मामा आ जाओ पापा मम्मी को मारकर भाग गए हैं। जब तक मायके वाले पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मामला थाना देवरनियां के गांव उदरा का है। गांव निवासी बाबू रात करीब दस बजे 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी बेगम से मायके से बेटे के इलाज के लिए पैसा न लाने की बात कहकर झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर बाबू ने मुन्नी को जोरदार धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर दीवार से जा टकराया और उसके नाक व कानों से खून बहने लगा। ये देख बाबू घर से भाग गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बेसुध हुई मुन्नी कोमा में चली गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घर में मौजूद उसकी आठ साल की बेटी नूरी ने भोजीपुरा के गांव मनहेरा निवासी मामा अली मोहम्मद को फोन किया कि मामा आ जाओ मम्मी को  मारकर पापा भाग गए हैं। इस पर अली मोहम्मद अपने परिवार वालों के साथ उदरा गांव पहुंचा, लेकिन तब तक मुन्नी की मौत हो चुकी थी और बाबू व उसके घर के अन्य सदस्य फरार हो गए थे।
मोहम्मद अली ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी आठ साल पहले की थी। उसका एक भांजा मोनिस छह माह पहले पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर घायल हो गया था और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। उसके इलाज के लिए बाबू ने मुन्नी से मायके से पैसा मंगवाया था, लेकिन उनके गरीब होने के कारण पैसा नहीं दे पाए थे। इसी बात को लेकर बाबू अक्सर मुन्नी से झगड़ा करता था। मोहम्मद अली का आरोप है कि इसी बात को लेकर बाबू और उसके भाई व भाभी ने मुन्नी को पीटने के बाद धक्का देकर हत्या कर दी। एसओ देवरनियां सतीश यादव का कहना है कि महिला की मौत सिर में चोट लगने से होना पाया गया है। इससे साफ हो गया कि बाबू ने उसकी पिटाई कर उसे धक्का दिया और सिर दीवार से लगने से महिला कोमा में जाने के बाद मर गई। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर आरोपी बाबू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, अब उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

00
रात में मरी दिन में दो बजे भरा पंचायतनामा
मोहम्मद अली का आरोप है कि देवरनियां पुलिस उसकी बहन को मारने वालों से मिली हुई है। यही वजह रही कि बृहस्पतिवार रात को मुन्नी की हत्या हुई और पुलिस ने लेटलतीफी कर शुक्रवार दोपहर दो बजे पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। उसने कहा कि इसकी शिकायत वह एसएसपी से करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें