सैनिक कॉलोनी गली नंबर-4 संजयनगर से बाजार जाने के लिए कहकर निकला प्रॉपर्टी डीलर अतुल पांडेय उर्फ चिंटू 21 अप्रैल की शाम पांच बजे से गायब है। उसकी बाइक घर से 100 मीटर की दूरी पर मेगा सिटी संजयनगर रोड के सामने पंचर हुई पड़ी मिली। पुलिस अतुल की तलाश के लिए उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
इज्जतनगर थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में कृष्ण स्वरूप पांडेय ने कहा है कि उनका भाई प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। चार दिन से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उसके पास दो मोबाइल नंबर हैं। वह गायब होने के साढ़े तीन घंटे बाद से ही बंद हो गए हैं। दरोगा सुनील शर्मा ने अतुल पांडेय की तलाश शुरू कर दी है। उसके दोस्तों के बारे में पता कराकर उनसे पूछताछ की जा रही है। अतुल के चार दोस्तों से पुलिस ने अब तक पूछताछ की है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि अतुल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर उसके बारे में पता कराया जाएगा।