फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Apr 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ आईजी के आदेश पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाल ही में मलेशिया भेजे गए फरीदापुर चौधरी के तफसीर की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

 फरीदापुर चौधरी के तफसीर बेग के मुताबिक उसके गांव के मोहम्मद अजीम, मोहम्मद रफीक, मोईद खान भी नसीम के जरिए ही मलेशिया गए थे। गोविंदपुर गांव के बबलू को भी ठगों ने विदेश भिजवा दिया था। 17 दिन पहले विदेश भेजने का धंधा करने वाले सिद्धार्थ से लड़कों के परिवार वालों ने उन्हें वापस कराने की गुहार लगाई तो उसने दस हजार रुपये प्रति व्यक्ति से हिसाब से लेकर उन्हें बुलवा दिया था। बताया कि नसीम दिल्ली के जनकपुरी में रहने वाले सिद्धार्थ आहूजा का एजेंट है। सिद्धार्थ आहूजा के साथ रोहित और ठाकुर नाम के दो व्यक्ति और रहते हैं।  भरोसा दिलाते हुए नसीम अपने गांव के सरफराज से बात कराता था। सरफराज कहता है कि मुझे सिद्धार्थ ने अच्छी नौकरी दिला दी है। तीस हजार रुपये हर माह मिलते हैं। इसी लालच में आकर लड़के सिद्धार्थ की बात पर यकीन कर लेते हैं। पीड़ितों के मुताबिक उन्हें मॉल में नौकरी दिलाने के नाम पर मलेशिया भिजवाया गया। वहां जाने के बाद उनसे मजदूरी कराई गई।  निगम पार्षद गुड्डू के साथ तफसीर और उसके साथियों ने बृहस्पतिवार को आईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। आईजी के आदेश पर देर रात इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें