फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और मां-बाप के आंसुओं में बह गया बेटी का प्यार

Tue, 07 Apr 2015 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
न कोई डांट-फटकार न लानत-मलामत। आंखों में गुस्सा भी नहीं, बेबसी के आंसुओं की धार जरूर बंधी हुई थी। मां-बाप का यह हाल देखकर कुछ ही देर में बेटी का फैसला बदल गया। घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी करने के बाद बीसीए में पढ़ने वाली युवती एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंची थी लेकिन थाना प्रेमनगर में मां-बाप से रूबरू हुई तो भारी मन से प्रेमी को इन्कार कर दिया और मां-बाप के साथ अपने घर लौट गई। पुलिस ने प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया था लेकिन उसने यह कहकर उसे भी बचाने की कोशिश की कि उसकी आत्महत्या की धमकी पर ही वह उसके साथ शादी करने को तैयार हुआ था।
विज्ञापन

बीमा कंपनी के एक अधिकारी की इकलौती बेटी और सौदागरान में रहने वाले दूसरी बिरादरी के एक सर्राफ का बेटा एक निजी संस्थान में बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। तीन दिन पहले संस्थान के एक कार्यक्रम में शामिल होने गई लड़की देर रात घर पहुंची। मां-बाप को शक हुआ तो उन्होंने उसका मोबाइल चेक किया। मोबाइल में लड़के के साथ उसके फोटो और मैसेज देखकर उन्होंने उसे डांट दिया। इसके बाद रविवार सुबह 11.30 बजे लड़की अस्पताल जाने के बहाने लड़के के घर पहुंच गई। देर शाम तक उसके न लौटने पर उसके मां-बाप ने थाना प्रेमनगर में उसके गायब होने की सूचना दे दी। इसके बाद खुद उसे तलाशने लड़के के घर पहुंचे। वहां न बेटी थी न वह लड़का। इस पर उन्होंने पुलिस से लड़के के परिवार पर सख्ती कर बेटी का पता लगाने की फरियाद की।
पुलिस के लड़के के घर पहुंचने से पहले ही सोमवार दोपहर को लड़की प्रेमी की बहन के साथ एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी को बताया कि उसने शादी कर ली है। उसके परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं है। वे उसे धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने एसएसआई एसपी सिंह को फोर्स के साथ बुलाकर लड़की को उनके साथ थाना प्रेमनगर भिजवा दिया। कुछ ही देर में लड़की के मां-बाप भी थाने पहुंच गए। बेटी को अपने प्रेमी के साथ खड़ा देखकर उनके आंसू बहने शुरू हो गए। कुछ ही देर में लड़की पिघल गई। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने मम्मी-पापा के साथ जाना चाहती है। एसएसआई ने लड़के के परिवार वालों को डांटा तो बोली कि लड़के और उसके परिवार की कोई गलती नहीं है। उसने लड़के को आत्मदाह करने की धमकी देकर शादी की थी।
विज्ञापन


छात्रा ने लिखकर दिया है कि वह अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है। उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। उनसे यह लिखवाकर ले लिया गया है कि लड़की की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। -एसपी सिंह, एसएसआई थाना प्रेमनगर  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें